{"_id":"67a257d339ecfcce3c01ca17","slug":"dera-chief-spent-three-hours-in-the-old-camp-also-met-former-students-adopted-daughter-honeypreet-also-accompanied-him-sirsa-news-c-128-1-svns1027-132659-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डेरा प्रमुख ने पुराने डेरे में बिताए तीन घंटे, पूर्व छात्रों से भी मिले, मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी रही साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डेरा प्रमुख ने पुराने डेरे में बिताए तीन घंटे, पूर्व छात्रों से भी मिले, मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी रही साथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 6 फरवरी तक ही सिरसा में रहने की अनुमति मिली है। दस दिन पूरे होने के बाद 7 फरवरी को वह बनवाला उत्तरप्रदेश में बने अपने आश्रम में चले जाएंगे। उससे पहले डेरा प्रमुख ने अपने गुरुघर यानी पुराने डेरे में तीन घंटे का वक्त बिताया।
गुरुघर में गुरुओं की प्रतिमाओं को नमन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व कुछ चुनिंदा लोग ही थे। वहीं, डेरे के स्कूल में बच्चों, पूर्व छात्रों और डेरे के खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसके अतिरिक्त पूरे डेरे का घूमकर निरीक्षण किया।
बता दें कि सुबह 11 बजे के आसपास डेरा प्रमुख नये डेरे से दो गाड़ियों में सुरक्षा के बीच पुराने डेरे यानी अपने गुरुघर पहुंचे। उनके पहुंचने के पहले ही डेरे में अनुयायियों ने सुरक्षा घेरा बना दिया था और डेरा प्रमुख के डेरे में प्रवेश करने के बाद डेरे के गेट बंद कर दिए गए। इस दौरान वहीं व्यक्ति अंदर जा सकता था, जिसको विशेष कार्ड या अनुमति दी गई थी। उसके अतिरिक्त किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
दुकानदारों से विशेष रूप से मुलाकात की : पुराने डेरे के सामने की 20 से 30 दुकानदारों को डेरे में बुलाया। क्योंकि दुकान करने वाले डेरे के सालों पुराने अनुयायी है। इस संबंध में डेरा प्रमुख ने उनसे बातचीत की और हाल चाल जाना। वहीं, व्यापार संबंधी चर्चा भी उनके साथ की।
बच्चों और खिलाड़ियों से मिले
कार्यक्रम के तहत डेरा प्रमुख ने डेरे के अंदर बने स्कूल में हर कक्षा के बच्चों के साथ मुलाकात की। बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों के साथ मुलाकात की और शिक्षा को लेकर संदेश दिया। शिक्षा के महत्व के बारे में उन्हें बताया। बच्चों के स्कूल बैग भी लेकर जाने नहीं दिया गया। वहीं, इस दौरान डेरा प्रमुख से मिलने के लिए पूर्व छात्रों को बुलाया गया था। जिन्होंने डेरा प्रमुख से मुलाकात की। डेरा प्रमुख ने नशे के विरुद्ध संदेश दिया। डेरे के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बुलाया गया। उनसे खेलों के संबंध में डेरा प्रमुख ने बातचीत की।
तय कार्यक्रम के तहत गए थे डेराप्रमुख
पुराने डेरे में जाने का कार्यक्रम अचानक नहीं बनाया गया था। पूर्व योजना के तहत यह कार्यक्रम रखा गया था। क्योंकि सिरसा आने के बाद से ही डेरा प्रमुख अपने गुरु के घर पर नहीं गए थे। उनको नमन किए बिना उत्तर प्रदेश जाने पर कई सवाल खड़े होते। डेरे में सालों पुरानी गुरु की कुटिया में डेरा प्रमुख ने कुछ वक्त बिताया। इतना ही नहीं, पुराने डेरे में बड़े स्तर पर बुजुर्ग सेवादार सेवा करते हैं, जो लंबे समय से गुरु के आने का इंतजार कर रहे थे। उनसे भी डेरा प्रमुख ने मुलाकात की।