फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dera chief's health being misinformed on social media: Dera management

सोशल मीडिया पर डेरा प्रमुख के स्वास्थ्य की गलत जानकारी दी जा रही : डेरा प्रबंधन

Tue, 08 Jun 2021 10:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Dera chief's health being misinformed on social media: Dera management
सिरसा। डेेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन कमेटी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की स्वास्थ्य संबंधी गलत जानकारी कुछ लोग सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं और लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। यह सही नहीं है।
विज्ञापन

कमेटी सदस्यों ने बताया कि डेरा प्रमुख को जेल में बार-बार पेट दर्द व ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे होने की शिकायत हुई, जिसके कारण उनकी पीजीआई रोहतक में सिटी स्कैन व अन्य जांच करवाई गई। डॉक्टरों की सलाह पर पीईटी स्कैन व बाकी जरूरी टेस्ट करवाने के लिए डेरा प्रमुख को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 6 जून को ले जाया गया था। सिटी स्कैन में पैनक्रियाज में सूजन नजर आई थी। मेदांता में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा आगे की जांच की जा रही है। अस्पताल के नियमानुसार कोविड रैपिड पीसीआर टेस्ट करवाया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया गया। बाद में 7 जून को आरटी पीसीआर की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। डेरा प्रमुख की देखरेख अस्पताल के नियमानुसार परिवार में उनके बेटे जसमीत इन्सां व बेटियां चरणप्रीत इन्सां, हनीप्रीत इन्सां व अमरप्रीत इन्सां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed