फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deputy Commissioner Partha Gupta distributed smartphones to 15 Anganwadi workers

Sirsa News: उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने 15 आंगनबाड़ी वर्कर को स्मार्टफोन किए वितरित

Mon, 25 Dec 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 25 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Partha Gupta distributed smartphones to 15 Anganwadi workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को सुशासन दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कार्यक्रम में 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले की 1445 आंगनबाड़ी वर्कर, सुपरवाइजर व सीडीपीओ को विभिन्न कार्य करने के लिए यह स्मार्टफोन मुहैया करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व महान स्वतंत्रता सेनानी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्मदिन पर स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिलास्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल के पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुशासन दिवस के मौके पर जन सहायक एप, मेरा परिवार मेरी सरकार एप, मुख्यमंत्री राहत कोष में दान के लिए पोर्टल व कॉमन कैडर के ग्रुप-डी कर्मचारियों के ट्रांसफर ड्राइव के लिए पोर्टल का लोकार्पण किया। उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठा व जिम्मेवारी के साथ काम करते हुए सुशासन के उद्देश्य को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय के भाव से अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए काम कर रही है। अधिकारी जरूरतमंद व पात्र लोगों को एक परिवार की भांति समझते हुए उन तक प्रदेश सरकार की जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed