फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deputy Commissioner gave the message of de-addiction: Do not despise drug victims, encourage them for treatment

उपायुक्त ने दिया नशा मुक्ति का संदेश : नशा पीड़ितों का तिरस्कार नहीं, उपचार के लिए करें प्रोत्साहित

Wed, 22 Mar 2023 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 22 Mar 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner gave the message of de-addiction: Do not despise drug victims, encourage them for treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले के गांव बणी के ग्राम सचिवालय परिसर में विशेष ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि नशा पीड़ितों का तिरस्कार न करके उन्हें उपचार के लिए प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नशे पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया।
उपायुक्त ने कहा कि समाज में फैला नशा, एक बड़ी जटिल समस्या है और यह दिन प्रति दिन यह समस्या बढ़ती जा रही है। इस समस्या को बिलकुल भी नजर अंदाज न करें, नशा बिक्री करने वालों की सूचना प्रशासन को जरूर दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पंचायतें तथा प्रबुद्ध नागरिक अपने-अपने गांवों में यह प्रचार करें कि नशा एक बीमारी है और इसका उपचार संभव है। इसके साथ-साथ नशा पीड़ितों को उपचार करवाने के लिए प्रोत्साहित करें। उपायुक्त ने कहा कि नशे को केवल अपराध या बुराई तक सीमित न रखें, अपितु पीड़ित का उपचार करवाएं। यदि हमारे परिवार में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाता है तो हम उसका उपचार करवाते हैं, उसी प्रकार ऐसे व्यक्तियों का तिरस्कार न करें बल्कि उनकी सहायता करेें। नशा एक साथ तीन पीढि़यों को बर्बाद कर देता है, पूरा परिवार पिछड़ जाता है। यदि आप एक व्यक्ति को नशे की गर्त से बचाते हैं तो इसका मतलब है कि तीन पीढि़यों की रक्षा कर रहे है।
विज्ञापन


24 मार्च को गांव बणी में लगाया जाएगा चिकित्सा शिविर
उपायुक्त ने कहा कि 24 मार्च को गांव के स्वास्थ्य केंद्र में प्रात: 10 बजे कैंप लगाया जाएगा, इस कैंप में नशा पीड़ितों को नशा छुड़वाने की दवाइयां मुफ्त में दी जाएगी। ऐसे लोग जो आपके घर के आसपास नशा करते हैं, उन्हें प्रेरित करके इस केंद्र मेंं लाएं और नि:शुल्क दवाइयां दिलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर दिया नशा न करने का संदेश
कार्यक्रम के उपरांत बणी ग्राम सचिवालय से बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा की प्रशंसा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल ड्रग फ्री सिरसा मुहिम में अधिक से अधिक महिलाएं जुड़ेंगी, ब्लकि महिलाओं द्वारा की गई अपील जरूर कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed