फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deputy Commissioner formed 26 teams for Lok Sabha elections

Sirsa News: लोकसभा चुनाव के लिए उपायुक्त ने गठित की 26 टीमें

Sat, 24 Feb 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 24 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner formed 26 teams for Lok Sabha elections
चरखी दादरी। जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 26 टीमों को गठन कर दिया है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से जारी निर्देशों की पालना करते हुए बाढड़ा व दादरी विधानसभा क्षेत्रों के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीम, स्टेटिक सर्विलेंस टीम, वीडियो सर्विलेंस टीम, शिकायत निगरानी टीम और मीडिया सर्टिफिकेशन कमेटी का गठन कर अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। ये टीमें चुनाव की घोषणा के साथ ही अपना काम शुरू कर देंगी और निर्धारित नियमों के अनुसार रिपोर्ट देंगी। टीमें विभिन्न प्रकार से जिला के चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगी और आदर्श आचार संहिता का पालना सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगी।
विज्ञापन


जिलाधीश के निर्देशों के अनुसार बाढड़ा विधानसभा में चार फ्लाइंग स्क्वायड टीम, चार स्टेटिक सर्विलेंस टीम, दो वीडियो सर्विलेंस टीम सहित दो रिजर्व टीमें बनाई गई हैं। इसी प्रकार दादरी विधानसभा के लिए भी चार फ्लाइंग स्क्वायड टीम, चार स्टेटिक सर्विलेंस टीम, दो वीडियो सर्विलेंस टीम सहित दो-दो रिजर्व टीमें बनाई गई हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला स्तर पर एक शिकायत निगरानी टीम का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed