फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deputy Chief Minister releases Rs 4 crore for development of Dabwali Halke

उपमुख्यमंत्री ने डबवाली हलके के विकास के लिए जारी किए 4 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister releases Rs 4 crore for development of Dabwali Halke
डबवाली। डबवाली हलके में विकास कार्यों के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। पिछले दिनों डिप्टी सीएम अपने गांव चौटाला आए थे, जहां पर आसपास के ग्रामीणों ने कई मांगे उनके समक्ष रखी थी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि तेजाखेड़ा रोड से आसाखेड़ा माइनर तक इंटरलॉकिंग रास्ता बनाया जाएगा, जिस पर करीब तीन करोड़ पांच लाख 93 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि यह राशि विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इसी तरह चौटाला गांव कीमैन मार्केट स्थित पुराना चौक के सुधारीकरण व अन्य कार्य के लिए 20 लाख 77 हजार रुपये तथा बाईपास रोड से फिरनी तक (गोशाला के पीछे) इंटरलॉकिंग सड़क के लिए 20 लाख 80 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि तेजाखेड़ा गांव के तालाब की चारदीवारी के लिए 11 लाख 11 हजार रुपये, आसाखेड़ा गांव के रामबाग की चारदीवारी के लिए 15 लाख 35 हजार रुपये, भारूखेड़ा गांव में गली निर्माण के लिए 11 लाख 32 हजार रुपये तथा आसाखेड़ा गांव की फिरनी से रामबाग तक इंटरलॉकिंग रास्ते के लिए 16 लाख 20 हजार रुपये जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव विकास के लिए सरकार की ओर से किसी प्रकार की धन की कमी नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed