फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Departmental inquiry begins in the case of Jail Warden Sukhdev's suicide

Sirsa News: जेल वार्डन सुखदेव आत्महत्या प्रकरण में विभागीय जांच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Departmental inquiry begins in the case of Jail Warden Sukhdev's suicide
सिरसा। सिरसा जेल में जेल वार्डन सुखदेव सिंह के सुसाइड मामले में जेल विभाग ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जेल उप अधीक्षक वरुण गोदारा और लाइन ऑफिसर फूल कुमार पर वार्डन को परेशान करने का आरोप है।
विज्ञापन

जांच एआईजी स्तर पर की जा रही है, और संबंधित सीसीटीवी फुटेज सहित सभी आवश्यक जानकारी जिला प्रशासन से मांगी गई है। जेल अधीक्षक जसवंत सिंह के अनुसार दोनों अधिकारी घटना के समय छुट्टी पर थे।
विज्ञापन

सुखदेव के पिता दीप सिंह का कहना है कि डीएसपी राज सिंह इस मामले के जांच अधिकारी हैं, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। दीप सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में गंभीर नहीं है। डीएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जांच निष्पक्ष होगी और अपराधियों को सजा दिलाने में वे आगे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सुसाइड नोट लिखकर खाया था जहर : सुखदेव सिंह सात साल से सिरसा जेल में वार्डन के पद पर तैनात थे। 31 दिसंबर को उनकी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट वरुण गोदारा से बहस हुई। जेल कर्मचारियों ने डायल 112 कॉल कर पुलिस बुला ली। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने सुखदेव पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया और उनका मेडिकल परीक्षण करवा दिया।
आरोप है कि 1 जनवरी की सुबह सुखदेव सिंह जेल सुपरिंटेंडेंट के पास गए और माफी मांगी। सुपरिंटेंडेंट ने डिप्टी सुपरिंटेंडेंट से कहा कि उन्हें माफ कर ड्यूटी पर लौटाया जाए, लेकिन उसी शाम लगभग 5 बजे सुखदेव सिंह ने बैरक में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

हालत गंभीर होने पर उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, और परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया। बाद में उन्हें डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सुखदेव के पास से दो सुसाइड नोट मिले, एक जेल महानिदेशक हरियाणा और दूसरा जेल अधीक्षक सिरसा के नाम लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed