फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Department will improve the conditions of 8 health centers with Rs 3.52 crore

Sirsa News: 3.52 करोड़ से 8 स्वास्थ्य केंद्रों के हालात सुधारेगा विभाग

Mon, 18 Nov 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Department will improve the conditions of 8 health centers with Rs 3.52 crore
सिरसा का नागरिक अस्पताल।
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग जिले के 8 केंद्रों का सुंदरीकरण करवाने जा रहा है। जिसमें सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ वेलनेस सेंटर शामिल हैं। विभाग की तरफ से जिले के इन स्वास्थ्य केंद्रों में मरम्मत कार्य करवाने के लिए 3.52 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

ये बजट जिले में पंचायती विभाग, जिला परिषद को जारी हुआ है। प्रदेश के 102 स्वास्थ्य केंद्रों में मरम्मत कार्य होने और उस पर करीब 25.43 करोड़ रुपये खर्च होने है। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ वेलनेस सेंटरों में मुख्य तौर पर बाथरूम, मेल वार्ड, दरवाजों-खिड़कियों की रिपेयरिंग आदि करवाई जाएगी। इसके अलावा केंद्रों में रंग-रोगन को लेकर भी बजट जारी हुआ है। कई केंद्रों में पार्किग स्थल पर शेड, खुले क्षेत्र में इंटरलॉकिंग लगवाने आदि के काम भी होंगे। इसके अलावा जिन केंद्रों की छत कमजोर है विभाग उनकी भी मरम्मत करवाएगा।
विज्ञापन


इन अस्पतालों में होगी मरम्मत और सुंदरीकरण को लेकर काम
अस्पताल मरम्मत के लिए जारी हुई राशि
पीएचसी खाना 43.26
पीएचसी केहरवालां 11.77
सीएचसी चौटाला 24.69
पीएचसी जोटांवाली 27.06
एसएचसी मसीतां 3.34
ट्रॉमा सेंटर डीसीएच सिरसा 3.16
टीबी अस्पताल डीसीएच सिरसा 22.47
एसडीसीएच डबवाली 216.44
नोट: आंकड़े लाख में है।

ठंड के चलते टूटी खिड़कियों व दरवाजों की होगी मरम्मत
जिले में ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए ये बजट जारी हुआ है। कई केंद्रों में दरवाजे और खिड़कियां टूटी हालत में हैं। ऐसे में ठंड के चलते मरीजों और स्टाफ को भी परेशानी होती है। बजट मिलने के बाद ही मरम्मत कार्य हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जिलों को जारी हुआ है बजट
स्वास्थ्य केंद्रों में मरम्मत कार्य को लेकर प्रदेश के 16 जिलों को बजट जारी हुआ है। सबसे ज्यादा बजट हिसार जिले को मिला है। सूची के मुताबिक फरीदाबाद को 11.08, लाख फतेहाबाद को 319.32 लाख, गुरुग्राम को 345.37 लाख, जींद को 201.31 लाख, हिसार को 464.37 लाख, रेवाड़ी को 94.47 लाख, रोहतक को 24.88, लाख, सिरसा को 352.13 लाख, सोनीपत को 83.15 लाख, यमुनानगर को 61.01 लाख, अंबाला को 14.92 लाख, झज्जर को 284.25 लाख, करनाल को 10.81 लाख, कुरुक्षेत्र को 5.64 लाख, पलवल को 74.14 लाख और पंचकूला को 196.19 लाख का बजट जारी हुआ है।


- जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में मरम्मत कार्य होने और इसके अलावा कई जगहों पर रंग-रोगन का भी काम होना है। इसको लेकर विभाग की तरफ से बजट अलॉट हो चुका है। जल्द ही प्रक्रिया के तहत काम शुरू हो जाएगा।
- महेंद्र सिंह, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed