फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   DEO gave the target of coming first in the state in Mission Buniyad

Sirsa News: डीईओ ने दिया मिशन बुनियाद में प्रदेशभर में पहले नंबर पर आने का लक्ष्य

Mon, 08 Jan 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 08 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
DEO gave the target of coming first in the state in Mission Buniyad
सिरसा। जिला शिक्षा विभाग में नवनियुक्त डीईओ ज्ञान सिंह ने सोमवार को सभी बीईओ की पहली बैठक ली। इस दौरान मिशन बुनियाद और सुपर-100 की तैयारी की गई। डीईओ ने सभी बीईओ को इस बार मिशन बुनियाद और सुपर-100 में आवेदन करने के लिए प्रदेशभर से पहले नंबर पर आने के निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षाफल में सुधार के लिए भी डीईओ ने सभी को तैयारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीईओ ने सभी बीईओ को मिशन बुनियाद के तहत लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि हर साल सिरसा प्रदेशभर में तीसरे या चौथे स्थान पर रहता है लेकिन इस बार जिला प्रदेशभर में पहले स्थान पर होना चाहिए। अधिकतम विद्यार्थियों से आवेदन करवाने के निर्देश बीईओ को दिए गए। बैठक में जिले के सातों खंडों के बीईओ, जिला विज्ञान विशेषज्ञ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------

लंबित कार्य को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
बैठक के दौरान डीईओ ने विभागीय अधिकारियों को लंबित काम जल्द पूरे करने के लिए निर्देश दिए। डीईओ ने कहा कि विभाग में कोई भी काम लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी बीईओ को परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए कहा। पिछली साल बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 60 से 65 फीसदी रहा लेकिन इस बार बोर्ड परिणाम को शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान डीईओ ने सभी बीईओ से संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
डीईओ कार्यालय में सोमवार को सभी बीईओ की बैठक ली गई। इस दौरान सभी को मिशन बुनियाद और सुपर-100 के आवेदन भरने के लिए लक्ष्य दिया गया है। बोर्ड परीक्षा भी परिणाम सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। - ज्ञान सिंह, डीईओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed