फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   DEO gave instructions for entrance examination in Jawahar Navodaya Vidyalaya

Sirsa News: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए डीईओ ने दिए निर्देश

Thu, 18 Jan 2024 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 18 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
DEO gave instructions for entrance examination in Jawahar Navodaya Vidyalaya
जिला ​शिक्षा अ​धिकारी ज्ञान सिंह सभी की बैठक लेते हुए।
सिरसा। शिक्षा विभाग में वीरवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह ने की। बैठक में बनाए गए 12 परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों को नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 12 केंद्राधीक्षक मौजूद रहे। वहीं इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रवेश परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीईओ ने सभी को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक व नकलरहित परीक्षा होनी चाहिए। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वाह करें। डीईओ ने कहा कि नकल करने से विद्यार्थी एक परीक्षा पास कर लेता है लेकिन भविष्य की सभी परीक्षाओं में फेल हो जाता है।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के बाद छठी में होगा दाखिला

ओढ़ा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी के लिए प्रवेश परीक्षा होनी है। ये प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें कुल 3189 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इन विद्यार्थियों में से 80 विद्यार्थियों का चयन होना है। इस परीक्षा के लिए जिला के 7 ब्लॉकों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं परीक्षा में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले शिक्षकों को देना होगा वचन
शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सातों खंडों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले शिक्षकों को वचन देना होगा। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए डीईओ की ओर से ये कदम उठाया गया है। इस वचन में शिक्षकों को ये सुनिश्चित करना होगा कि जिस परीक्षा केंद्र पर शिक्षक ड्यूटी दे रहे हैं। उस परीक्षा केंद्र पर उनका कोई विद्यार्थी नहीं है। अगर ऐसे में कोई शिक्षक उस केंद्र में होता है तो शिक्षक की ड्यूटी को हटा दिया जाएगा।

इस प्रकार बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

स्कूल का नाम, खंड का नाम, परीक्षार्थियों की संख्या
- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डबवाली, 240

- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक जैन सभा, डबवाली, 208
- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कालांवाली, 289

- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बप्पां, 328
- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अनाज मंडी, सिरसा, 336

- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड सिरसा, 315
- राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाथूसरी चोपटा, 312
- आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाथूसरी चोपटा, 290
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां, 264

- राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां, 229
- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्ड नंबर 9 ऐलनाबाद, 192
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ममेरां कलां रोड ऐलनाबाद, 186
एडमिट कार्ड के साथ दिखाना होगा आधार कार्ड
क्रॉस चेकिंग के लिए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड भी दिखाना होगा। ताकि कोई गलती की गुंजाइश न रहे। वहीं इस दौरान प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होनी है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले विद्यार्थियों का केंद्रों पर पहुंचना जरूरी है। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे पहुंचना जरूरी है। वहीं परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी विद्यार्थी के अभिभावकों की एंट्री नहीं होगी।

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा को लेकर वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 12 परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक को बुलाया गया। इस दौरान सभी को परीक्षा नकल रहित करवाने के आदेश दिए गए हैं।
- ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed