{"_id":"63bc508a74d4d73f8f5b856c","slug":"demonstration-of-electricity-employees-march-taken-out-on-five-point-demands-sirsa-news-hsr6520273167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन : पांच सूत्री मांगों को लेकर निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन : पांच सूत्री मांगों को लेकर निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन
लघु सचिवालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करते बिजली निगम के कर्मचारी व तैनात पुलिस कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने लंबित पांच सूत्री मांगों को लागू करने के लिए सोमवार को रोष प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह कर्मचारी बिजली निगम कार्यालय में एकत्रित हुए और पैदल मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने तहसीलदार विनती को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान रामकुमार चुरनिया व मंच संचालन जिला सचिव देवीलाल बिरड़ा ने किया। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्य सचिव सतिंदर मोंगा ने कहा कि समय रहते प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करें। सरकार राजस्थान, पंजाब, झारखंड सरकार से सीख लें। बिरड़ा ने कहा कि कौशल रोजगार को भंग करके कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। जिला प्रधान रामकुमार चुरनिया ने बताया कि नई पेंशन स्कीम को रद्द करने के साथ एक्स ग्रेसिया पॉलिसी से सभी शर्तें हटाकर लागू की जाए। कर्मचारियों को इलाज के दौरान कैशलैश पॉलिसी लागू की जाए, ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नही करेगी तो आंदोलन बड़ा किया जाएगा। इस दौरान सीए अमन कंबोज, सुरेश मंगल, राजमंदिर शर्मा, कुलदीप सोनी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस बल रहा तैनात
प्रदर्शन को देखते हुए लघु सचिवालय में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने बिजली निगम कर्मचारियों को बाहर ही रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने तहसीलदार विनती को बुलाया। इस दौरान तहसीलदार को कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगे बताईं। तहसीलदार विनती ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगो को सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।