फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demanding release of water in canals, farmers staged a sit-in protest at the Mini Secretariat

Sirsa News: नहरों में पानी छोड़ने की मांग, किसानों ने दिया लघु सचिवालय में धरना

Fri, 02 May 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 02 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demanding release of water in canals, farmers staged a sit-in protest at the Mini Secretariat
 लघु सचिवालय में धरने पर बैठे किसान।
सिरसा। भाखड़ा की नहरों में पानी छोड़ने की मांग के लिए शुक्रवार को किसानों ने लघु सचिवालय में धरना दिया। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद किसानों ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने बताया है कि जिले में लंबे समय से नहरों में पानी नहीं है।
विज्ञापन

पानी के अभाव में आमजन और पशु-पक्षियों का बुरा हाल है। गांव व शहर की जनता के लिए पेयजल भी उपलब्ध नहीं है। किसानों ने बताया कि किसानों को नरमा की बिजाई के लिए सिंचाई पानी की बहुत जरूरत है। इसलिए सिरसा की सभी नहरों में निर्धारित हिस्से के अनुसार पूरा पानी छोड़ा जाए। किसान नेता प्रकाश ममेरा व रणधीर जोधकां ने कहा कि सिरसा की जनता ने पानी के लिए इससे बुरा समय कभी नहीं देखा। भाखड़ा बांध में भरपूर मात्रा में पानी है, फिर भी जिले की नहरें सूखी पड़ी हैं।
विज्ञापन




किसानों ने सीएम को भेजी ये मांगें

किसानों ने सीएम को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि जिले की नहरों को पानी पुराने रेगुलेशन अनुसार दो सप्ताह सिंचाई पानी दिया जाए। जिले का निर्धारित 2,750 क्यूसेक पानी पूरा दिया जाए। इसके अलावा ओटू हेड से राजस्थान सीमा तक घग्घर की धार की खुदवाई की जाए व तटबंध मजबूत करके सड़क निर्माण किया जाए। एनजीसी व एसजीसी नहरों के हिस्से के अनुसार भाखड़ा का पानी दिया जाए। गांवों के जोहड़ नहरी पानी से भरवाए जाएं और बीबीएमबी से हरियाणा का संपूर्ण निर्धारित पानी लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed