{"_id":"6488ae6207ecb1ba530ca7d6","slug":"demanded-extortion-of-one-crore-from-gokul-setia-wrote-a-letter-to-the-sp-for-the-safety-of-the-family-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-1182-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गोकुल से एक करोड़ की रंगदारी की मांगी, सेतिया ने परिवार की सुरक्षा की एसपी को पत्र लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गोकुल से एक करोड़ की रंगदारी की मांगी, सेतिया ने परिवार की सुरक्षा की एसपी को पत्र लिखा
Tue, 13 Jun 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। युवा नेता गोकुल सेतिया को व्हाट्सएप कॉल करके एक करोड़ की फिरौती मांगी गई है। एक करोड़ की राशि न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। कॉल करने वाले ने खुद को पंजाब का गैंगस्टर बताया है। सेतिया ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गोकुल सेतिया को सोमवार सुबह व्हाट्सएप पर फोन आया। सामने वाले ने स्वयं को पंजाब का गैंगस्टर बताते हुए एक करोड़ रुपये मांगे। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर गोकुल सेतिया ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर घटना से अवगत करवा दिया। बताया जा रहा है पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच शुरू करवा दी है। कुछ खुलासा होने के बाद आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाएगी। गोकुल सेतिया ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में स्वयं और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। हालांकि गोकुल सेतिया ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। जबकि दूसरी ओर पुलिस की ओर से भी आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है।
बता दें कि गोकुल सेतिया सिरसा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। इस दौरान बहुत ही कम अंतर से चुनाव हारे थे। इससे पहले भी गोकुल सेतिया की जान का खतरा होने की सूचना पर बुलेट प्रूफ गाड़ी की अनुमति गोकुल सेतिया को दी गई है।