{"_id":"669066e9879e351e5f06d614","slug":"demand-to-deliver-water-to-the-tail-sirsa-news-c-128-1-svns1027-122499-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मोगे का नवनिर्माण करवाकर टेल तक पानी पहुंचाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मोगे का नवनिर्माण करवाकर टेल तक पानी पहुंचाने की मांग
Fri, 12 Jul 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। गांव शेरगढ़ में किसानों ने वीरवार को हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर जर्जर हालत मोगा नंबर 6 का नवनिर्माण करवाकर टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की। देव कुमार शर्मा ने उन्हें जल्द ही उनकी मांग सरकार तक पहुंचाकर समस्या समाधान का विश्वास दिलाया।
किसानों ने बताया कि गांव शेरगढ़ में कृषि भूमि की सिंचाई मोगा नंबर-6, डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी से होती है। सिंचाई के लिए कोई विकल्प किसानों के पास नहीं है। डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी का पानी गांव शेरगढ़ की टेल तक नहीं पहुंचता है। किसानों ने बताया कि इस मोगे की रिपेयर या रि-मॉडलिंग भी काफी समय से नहीं हुई है। इस कारण यह जर्जर हालत में है। इससे पानी निरंतर लीकेज होता रहता है। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए पूरा पानी नही मिल पाता।
देव कुमार शर्मा ने कहा कि वे किसान के हित के लिए हमेशा प्रयासरत हैं। उन्हें बीज विकास निगम का चेयरमैन किसानों की भलाई के लिए ही बनाया गया है। किसानों को अच्छे बीज दिलाने के साथ उनकी अन्य समस्याओं का समस्या करवाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने विश्वास दिलाया कि मोगे का नवनिर्माण करवा कर टेल तक पूरा पानी पहुंचाने की मांग को वे शीघ्र ही सरकार तक पहुंचा कर समस्या का समाधान करवाएंगे। इस मौके पर बूटा सिंह भाटी, परविंद्र सिंह, गुरदित्ता सिंह, कर्म सिंह, दर्शन सिंह, गुरजीत सिंह, मलकीत सिंह, हर्ष गोदारा व काफी संख्या में अन्य किसान भी मौजूद रहे।