फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demand to close liquor vends, memorandum sent to Commissioner

Sirsa News: शराब का ठेका बंद करवाने की मांग, आयुक्त को भेजा ज्ञापन

Fri, 24 May 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demand to close liquor vends, memorandum sent to Commissioner
ऐलनाबाद। शहर की मोहन मार्केट के साथ साथ वार्ड 4, 7 व 8 के लोगों ने संचालित शराब का ठेका हटवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आबकारी एवं कराधान आयुक्त सिरसा को ज्ञापन डाक के माध्यम से भेजा। लोगों ने शिकायत में उचित कार्रवाई कर ठेके को बंद करने व उसे दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में अंजनी लढा, पार्षद पवन जाजू, राकेश सरिया, पार्षद प्रतिनिधि गोरू कंबोज, पार्षद रजनी देवी, पार्षद हेमलता, धर्मपाल जाखड़, किशन कुमार, बाबूलाल खन्ना, सुंदर जाखड़ ने बताया कि शराब का ठेका देवीलाल चौक में स्थित है। ठेके पर सुबह 7 बजे से ही शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। लोग सरेआम चौक में शराब पीते हैं तथा आपस में लड़ाई झगड़ा करते हैं। लोग रास्ते में व आसपास की दुकानों के आगे बैठकर शराब पीते रहते हैं और किसी की नहीं सुनते।
विज्ञापन

शहर का मुख्य चौक होने के कारण यहां आवागमन भी ज्यादा रहता है। वहीं पास ही लड़कियों का स्कूल भी है जो यहां से गुजरने वाली छात्राओं व महिलाओं को भी नहीं देखते और गलत बोलते रहते हैं तथा अभद्र व्यवहार करते हैं। ठेकेदार को व प्रशासन को इस विषय पर कई बार बता चुके हैं मगर उन्होंने इस और कोई भी ध्यान नहीं दिया और ना ही कोई समाधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed