फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demand for the arrest of Gokul Setia, employees sitting on dharna by locking the city council office

Sirsa News: गोकुल सेतिया की गिरफ्तारी की मांग, नगर परिषद कार्यालय को ताला लगाकर धरने पर बैठे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand for the arrest of Gokul Setia, employees sitting on dharna by locking the city council office
नगर परिषद कर्मचारियों को समझाते डीएसपी साधु राम और एसएचओ अमित बैनीवाल। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। रिश्वत लेने को लेकर नगर परिषद में हुए हंगामे के बाद सभी कर्मचारी सेवादार के समर्थन में आ गए हैं। कर्मचारियों ने सुबह ही कार्यालयों को ताला लगाकर नगर परिषद प्रांगण में धरना दे दिया और गोकुल सेतिया को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। पुलिस ने सेवादार की शिकायत पर गोकुल सेतिया सहित अन्य पर एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद में हंगामे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। नगर परिषद के सफाईकर्मी, क्लर्क सहित अन्य कर्मचारियों ने काम ठप कर वीरवार सुबह प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त को पत्र सौंप गोकुल सेतिया को गिरफ्तार करने और माफी मंगवाने की मांग उठाई है। इसके बाद नगर परिषद में पहुंचकर सभी कर्मचारियों ने कार्यालयों को ताले लगा दिए और काम नहीं किया। कर्मचारियों के धरने पर चले जाने से टैक्स भरने, प्रमाण पत्र लेने, दस्तावेजों को ठीक करवाने सहित अन्य हर प्रकार का कार्य बाधित रहा। सफाई कर्मचारियों ने दोपहर के समय काम बंद कर दिया और धरना देकर गोकुल सेतिया की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। दूसरी ओर गोकुल सेतिया भी सोशल मीडिया पर लाइव आया। उसने पूरे मामले का जिक्र किया। गोकुल सेतिया ने कहा कि उन्होंने तो भ्रष्टाचार उजागर किया है, लेकिन प्रशासन ने उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को समझाने पहुंची पुलिस पर नहीं माने
नगर परिषद कार्यालय में काम छोड़ हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को समझाने के लिए सुबह ही डीएसपी साधू राम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गोकुल सेतिया पर दर्ज हुए मामले की जानकारी दी। कर्मचारी गिरफ्तारी करवाने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जब तक गोकुल सेतिया की गिरफ्तारी नहीं होती और वह माफी नहीं मानता तब तक वह कार्य शुरू नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर गोकुल सेतिया पर दर्ज किया है मामला
पीड़ित सेवादार देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने गोकुल सेतिया व एक अन्य के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। देवेंद्र ने नगर परिषद कार्यालय में उसे को रिश्वत लेने के आरोप में बैठाने, मारपीट करने, जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप लगाए हैं।
----
नगर परिषद में दिनभर नहीं हुआ काम, लौटे शहर वासी
वीरवार को कर्मचारियों के धरने पर चले जाने के कारण दिनभर सभी कार्यालय खाली नजर आए। यहां पर कई कमरों में कामों के बाहर ताला लटका मिला, तो कई में खाली कुर्सियां मिलीं। लोग काम करवाने के लिए नगर परिषद में पहुंचते रहे, लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
बयान -----
किसी भी आम व्यक्ति को रिश्वत मामले में पकड़ने का कोई भी अधिकार नहीं है। अगर कोई व्यक्ति किसी से रिश्वत मांगता है, तो उसे पकड़ने के लिए नियम, तरीके हैं और अलग-अलग टीमें हैं। जिसे वह शिकायत देकर मौके पर पकड़वा सकता है। मामले की शिकायत पीड़ित की ओर से दी गई है। इसके आधार पर गोकुल सेतिया सहित उसके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रिश्वत लेने को लेकर नगर परिषद पहले मामले की जांच करेगा और इसके बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

- साधूराम, डीएसपी, सिरसा।

नगर परिषद परिषद में कार्यालयों के गेटों पर लगे ताले ।  संवाद

नगर परिषद परिषद में कार्यालयों के गेटों पर लगे ताले । संवाद- फोटो : Sirsa

शहर में प्रदर्शन करते नगर परिषद के सफाई व अन्य कर्मचारी । संवाद

शहर में प्रदर्शन करते नगर परिषद के सफाई व अन्य कर्मचारी । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed