{"_id":"61461bb18ebc3eca8223d31d","slug":"demand-for-resignation-of-punjab-cm-bjp-reached-to-gherao-congress-office-tense-situation-lasted-for-two-hours-sirsa-news-hsr6120730109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सीएम के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपाई, दो घंटे तक रहे तनाव की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सीएम के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपाई, दो घंटे तक रहे तनाव की स्थिति
विज्ञापन
गोल डिग्गी चौक पर आमने सामने हुए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता और बीच में तैनात पुलिस।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। किसान आंदोलन पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बयान पर बवाल हो गया। अमरिंदर के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन का घेराव करने का फैसला किया। लेकिन शनिवार दोपहर बाद कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस में अंदरूनी कलह के चलते खुद ही दे इस्तीफा दे दिया। वहीं अमरिंदर के इस्तीफे से पहले भाजपा कार्यकर्ता गोल डिग्गी चौक पर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। लेकिन वहां पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहले से ही एकत्र थे। इससे वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस पर नियंत्रण के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। करीब दो घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण रही। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि तीन दिन पहले कृषि कानूनों को लेकर किसानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बयान दिया था। जिसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यालय और भवनों का घेराव करने की रणनीति बनाई। शनिवार को सूचना मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध करने की योजना बनाई। कांग्रेस भवन का घेराव करने से पहले ही गोल डिग्गी चौक पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं को गोल डिग्गी चौक से कुछ दूरी पर रोक दिया गया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध करने के लिए गोल डिग्गी चौक पर पहुंच गए और वहां पहुंचकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।
आमने सामने हुए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता
सुबह 10 बजे जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता गोल डिग्गी के पास पहुंचे तो सीआरपीएफ के जवानों और पुलिस कर्मियों ने गोल डिग्गी चौक से पहले ही सभी कार्यकर्ताओं को रोक दिया। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता भी भवन से बाहर पहुंच गए और उनका विरोध करना शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता रोड पर ही धरना देकर बैठ गए और नारेेबाजी करते रहे। इस मौके पर डीएसपी आर्यन चौधरी, डीएसपी संजय सिंह, डीएसपी जगत सिंह और शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह और सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे और कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
दो घंटे तक बनी तनाव पूर्ण स्थिति, पुलिस ने मंगवाए अवरोधक
दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। दो घंटे तक तनाव पूर्ण स्थिति होने के बाद पुलिस की ओर से चौक पर लगाने के लिए अवरोधक तक मंगवाने पड़े। ताकि दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में दूरी बनाए रखे और बाधा का पार न कर सके। पुलिस कर्मी पार्टी के नेताओं से बातचीत करते रहे।
अमरिंदर के बयान की निंदा की
घेराव की अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला ने की। चौटाला ने कैप्टन द्वारा दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर आंदोलन करने के दिए बयान की निंदा की और पंजाब के मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग की। हालांकि शनिवार दोपहर बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे की खबरें सामने आ गई। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, श्याम बजाज, सुरेंद्र आर्य, अमन चोपड़ा, रामचंद्र कंबोज, फतेहाबाद जिलाध्यक्ष बलदेव, गुरदेव सिंह राही, बलकौर सिंह, नीरज बांसल, रेणु शर्मा, अभिमन्यु, गौरव मोंगा, बलवंत सिंह शैली, अमर सिंह घोटिया, जसविंद्र पाल सिंह पिंकी आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस के विधायक और पूर्व सांसद भी विरोध में हुए शामिल
भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध करने के लिए कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, राजकुमार शर्मा, जिला कॉर्डिनेटर सुभाष जोधपुरिया, पवन बैनीवाल, विनीत कंबोज, सुरेंद्र नेहरा, आनंद बियानी, नवीन केड़िया, जग्गा सिंह, छोटू सहारण, लादूराम पूनिया, श्यामलाल मेहता, बूटा सिंह थिंद, रतन गेदर, मोहित शर्मा, राजेश शर्मा, नवदीप कंबोज, वेद भाट, डॉ. डीके मेघवाल, डॉ. ममता, राजेश चाडीवाल, राखी मौर्य एडवोकेट, जग्गा सिंह बराड, गोपीराम चाडीवाल आदि उपस्थित रहे।
पुलिस ने डायवर्ट किया रूट
बेगू रोड पर कार्यकर्ताओं के आपस में विरोध करने पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस रूट को डायवर्ट कर दिया। सुरखाब चौक से बेगू रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को हिसारिया बाजार से नोहरिया बाजार की तरफ निकाला गया। जबकि बेगू रोड से पहुंचने वाले वाहनों को कंगनपुर रोड से निकालने शुरू कर दिया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और परशुराम चौक पर जाम की स्थिति बनी रही।

कांग्रेस के खिलाफ रोष प्रकट करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Sirsa

भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : Sirsa