{"_id":"58b71a314f1c1b7c05832968","slug":"degree-not-recieved-students-angry-cdlu-gate-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री न मिलने से खफा स्टूडेंट्स ने सीडीएलयू गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री न मिलने से खफा स्टूडेंट्स ने सीडीएलयू गेट पर जड़ा ताला
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल से पास आउट स्टूडेंट्स को चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा डिग्री न देने पर बुधवार को छात्र-छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया। विवि प्रशासन के इस रवैये से खफा एमए ऑनर्स के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बुधवार सुबह हिंदुस्तानी स्टूडेंट एसोसिएशन के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन करते हुए विवि के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
मेन गेट बंद करने के बाद प्रशासन जागा और पुलिस फोर्स बुुलवा ली। शहर थाना प्रभारी राम सिंह और हुडा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को मेन गेट खोलने को कहा, लेकिन विद्यार्थियों ने मना कर दिया। मेन गेट बंद करने से विश्वविद्यालय में आने के लिए लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार मनोज सिवाच प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और भरोसा दिया कि कुलपति उनकी परेशानी को जरूर समझेंगे। कुलपति कायत ने प्रदर्शनकारियों तक संदेश पहुंचाया कि शाम को उनसे इस संबंध में मुलाकात करेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय का मेन गेट खोल दिया। एमए ऑनर्स के छात्र एवं हिंदुस्तानी स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्यवीर शर्मा का कहना है कि विद्यार्थियों को एमए ऑनर्स से पास आउट हुए दो साल बीत चुके हैं। ऐसे में सीडीएलयू प्रशासन द्वारा डिग्री न दिए जाने के कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में एमए ऑनर्स की डिग्री नहीं मिली तो सोमवार से विश्वविद्यालय में धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
छात्र बोले, नौकरी का फॉर्म नहीं भर सकते
प्रदर्शनकारियों में शामिल छात्रा शाइना, अंजू, सर्वजीत, जितेंद्र, अंजना, पूनम, राजबाला, प्रियंका, सरीना, ज्योति, मोनिका, मनप्रीत, छात्र विक्रम, राकेश, सनवीर, सतवीर ने बताया कि दो साल से डिग्री न मिलने से उनके सामने सबसे बड़ी समस्या नौकरी के लिए फॉर्म न भर पाने की आ रही है। स्टेट और सेंटर में काफी नौकरियां निकली हुई हैं, लेकिन नौकरी के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए डिग्री का होना जरूरी होता है। इसके अभाव में उनकी शैक्षणिक योग्यता एमए पास आउट होने के बावजूद 12वीं पास बनी हुई है। जो विद्यार्थी किसी कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, वो भी डिग्री न मिलने के कारण प्रवेश फॉर्म नहीं भर सकते।
विज्ञापन
प्रशासन ने मांगा था 15 फरवरी तक समय
हिंदुस्तानी स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्य वीर शर्मा का कहना है कि विद्यार्थियों ने 24 जनवरी को इस मांग को लेकर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया था। कुलपति ने 15 फरवरी तक का समय मांगा था। समय सीमा पूरी होने के 13 दिनों बाद आखिरकार विवश होकर विद्यार्थियों को फिर से प्रदर्शन करने और विवि के मेन गेट पर ताला जड़ना पड़ा।
31 मार्च के बाद का आश्वासन
शाम करीब साढ़े चार बजे कुलपति विजय कायत ने विद्यार्थियों से बातचीत की। कुलपति ने कहा कि ईसी () की मीटिंग में प्रस्ताव पास हो चुका है और 31 मार्च से पहले ईसी की मीटिंग में ये प्रस्ताव पास हो जाएगा। ऐसे में 31 मार्च के बाद विद्यार्थियों को डिग्री दे दी जाएगी।
लक्ष्य वीर शर्मा, अध्यक्ष हिंदुस्तानी स्टूडेंट एसोसिएशन