फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Defeating the former president, Raghubir Khinda crowned as District Bar President, Kapil Dev won the secretary post with 880 votes, Monika Sharma became the first female vice president

Sirsa News: पूर्व प्रधान को मात, रघुबीर खिंडा के सिर सजा जिला बार प्रधान का ताज, कपिल देव ने 880 वोट से सचिव पद जीता, मोनिका शर्मा बनीं पहली महिला उपप्रधान

Fri, 11 Sep 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Defeating the former president, Raghubir Khinda crowned as District Bar President, Kapil Dev won the secretary post with 880 votes, Monika Sharma became the first female vice president
समर्थकों के साथ जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रघुबीर। 
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन सिरसा के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता रघुबीर खिंडा ने प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने पूर्व प्रधान आदित्य राठौर को 283 वोटों से हराया। खिंडा को 586 वोट मिले जबकि आदित्य राठौर को 303 वोट प्राप्त हुए। भूपेंद्र खट्टर 236 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा जीपीएस किंगरा को 198, गंगाराम ढाका को 121 और सुरेंद्र जाखड़ को पांच वोट मिले। प्रधान पद पर चार मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। इस बार जिला बार एसोसिएशन में 1570 अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार था। इनमें से 1453 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। शुरुआत में मतदान धीमा रहा लेकिन दोपहर बाद रफ्तार बढ़ गई।
विज्ञापन

उपप्रधान पद महिला और पुरुष वर्ग में अलग-अलग रहा। महिला वर्ग में मोनिका शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने अमनदीप कौर को 115 वोटों से हराया। पुरुष वर्ग में संजीव गर्ग उपप्रधान चुने गए। उन्हें 687 वोट मिले। विकास ढिल्लो को 654 वोट मिले। संजीव गर्ग ने 33 वोट से जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव महिला पद पर संतोष रानी पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल देव की 880 वोटों से एकतरफा जीत
सचिव पद पर अधिवक्ता कपिल देव ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्हें 1149 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी दर्शन लाल छाबड़ा को 269 वोट मिले। इस तरह कपिल देव ने 880 वोटों से जीत दर्ज की। सचिव पद पर 18 मतदाताओं ने नोटा दबाया। चुनाव के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मतदान केंद्र में मोबाइल फोन और कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध रहा। केवल मताधिकार प्राप्त अधिवक्ताओं और उम्मीदवारों के अधिकृत एजेंटों को प्रवेश दिया गया।
अजय चौटाला ने भी किया मतदान
जजपा के सुप्रीमो अजय चौटाला ने भी सुबह मतदान किया। बार रूम के बाहर उम्मीदवार और समर्थक मतदाताओं से संपर्क करते नजर आए। चैंबर कॉम्प्लेक्स में अधिवक्ताओं की ओर से लंच की व्यवस्था भी की गई। इस बार आम चुनाव की तर्ज पर नोटा का विकल्प रखा गया था। प्रधान, उपप्रधान और सचिव पदों पर कुल 42 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। परिणाम घोषित होते ही विजेताओं के समर्थकों ने जश्न मनाया। रघुबीर खिंडा ने कहा कि यह जीत अधिवक्ता साथियों के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा।

----
राम सिंह सुथार सर्वसहमति से बने चोपटा बार एसोसिएशन के प्रधान


चोपटा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अधिवक्ताओं ने आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल कायम की। एडवोकेट राम सिंह सुथार कागदाना को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। एडवोकेट संजय सिहाग को सचिव, रविंद्र वाल्यान को पुरुष उपप्रधान, विजयलक्ष्मी को महिला उपप्रधान और बलजीत कौर विर्क को संयुक्त सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित प्रधान राम सिंह सुथार को विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से पब्लिक नोटरी नियुक्त किया जा चुका है। सुथार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन और जरूरतमंद लोगों को त्वरित, निष्पक्ष व किफायती कानूनी परामर्श उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed