फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deepu group attacked Jagga Takhatmal group's henchmen returning from court, two injured

Sirsa News: अदालत से लौट रहे जग्गा तख्तमल ग्रुप के गुर्गों पर दीपू ग्रुप का हमला, दो घायल

Wed, 23 Oct 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 23 Oct 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Deepu group attacked Jagga Takhatmal group's henchmen returning from court, two injured
पन्नीवाला मोटा के पास हमलावरों की ओर से क्षतिग्रस्त की गई कार।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां (सिरसा)। नेशनल हाईवे नौ पर गांव ओढां और पन्नीवाला के बीच अदालत से लौट रहे तख्तमल ग्रुप के गुर्गों पर दो कारों में आए दीपू ग्रुप के सदस्यों ने हमला कर दिया। तख्तमल ग्रुप के दो सदस्य घायल हो गए।
दीपू ग्रुप और जग्गा तख्तमल ग्रुप के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। बुधवार दोपहर जग्गा तख्तमल ग्रुप के दो नाबालिगों सहित छह लोग कार में सवार होकर अदालत से गांव लौट रहे थे। इस बात की भनक जब दीपू ग्रुप को लगी तो दो कारों में सवार ग्रुप के सदस्य इन लोगों के पीछे लग गए। ओढां और पन्नीवाला मोटा के बीच हाईवे पर दीपू ग्रुप के लोगों ने अल्टो कार को टक्कर मार कर रुकवा लिया। अल्टो में बैठे दो युवक तो भाग गए, लेकिन लालप्रीत और करणी दीपू ग्रुप के हत्थे चढ़ गए। आठ लोगों ने दोनों पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर उनकी अल्टो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जब हाईवे पर अन्य वाहन रुकने लगे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गदराना में करीब चार माह पूर्व हुए हत्याकांड में तख्तमल ग्रुप के सदस्य कोर्ट से लौट रहे थे। ओढां थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि दो युवकों के घायल होने की सूचना मिली है। अभी घायलों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed