{"_id":"669d6af34c84bfd9f90babe4","slug":"deependra-should-give-account-of-hoodas-tenure-chief-minister-sirsa-news-c-21-hsr1011-425995-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा के कार्यकाल का हिसाब दें दीपेंद्र : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा के कार्यकाल का हिसाब दें दीपेंद्र : मुख्यमंत्री
Mon, 22 Jul 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा को लेकर हमलावर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा प्रदेश सरकार से जवाब मांग रहे हैं। वह इस बात को बताएं कि उनके पिता के कार्यकाल में प्रदेश में क्या हुआ था। वे अपने बापू का पूरा कार्यकाल बताएं। हमारी सरकार ने जितना काम किया है, क्या उन्होंने किया। बाप-बेटा प्रदेश को सिर्फ बरगलाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी रविवार को सिकंदरपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आगाज करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश में 50 हजार वन मित्र बनाने की घोषणा की।
झूठ की यात्रा कर रहे कांग्रेसी
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि ये लोग झूठ की यात्रा कर रही है और लोगों में झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। इनके सरगना राहुल गांधी हैं, जो खुद सारा दिन झूठ बोलते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के कार्यकाल में क्या हुआ यह पूरे प्रदेश की जनता जानती है। गैस सिलिंडरों के लिए लोगों को किस प्रकार परेशानी हुई थी। दीपेंद्र यह क्यों नहीं बताते कि कांग्रेस राज में 3-3 दिन तक सिलिंडर नहीं मिलता था। किस तरीके से नौकरियां बिकती थीं। सीएम ने कहा कि पहले प्रदेश में क्षेत्रवाद व परिवाद की राजनीति होती थी। भाजपा सरकार इन्हीं परेशानियों को दूर करने का कार्य कर रही है।
ईडी स्वतंत्र है : सीएम
ईडी की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि वह ईडी स्वतंत्र संस्था है और वह स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रही है। जो भ्रष्टाचार करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई बात नहीं की और आगे निकल गए।