{"_id":"68cc4b72bb3159efe90a5fe3","slug":"deepak-of-government-school-gudiyakhedas-ph-controlling-robot-model-came-first-sirsa-news-c-128-1-svns1027-144507-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सरकारी स्कूल गुडियाखेड़ा के दीपक का पीएच कंट्रोलिंग रोबोट मॉडल रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सरकारी स्कूल गुडियाखेड़ा के दीपक का पीएच कंट्रोलिंग रोबोट मॉडल रहा प्रथम
विज्ञापन
सिरसा। जिला स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रदर्शित करते विद्यार्थी और उपस्थ
सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खैरपुर में वीरवार को जिला स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सातों खंडों सिरसा, बडागुढ़ा, ऐलनाबाद, रानियां, ओढ़ां, नाथूसरी चोपटा और डबवाली से विजेता विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी मॉडलों के साथ हिस्सा लिया। इसमें गुडियाखेड़ा स्कूल के दीपक का पीएच कंट्रोलिंग रोबोट पहले स्थान पर रहा।
इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को उजागर करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता भी फैलाई। विद्यार्थियों ने नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, प्लास्टिक के विकल्प और जैव विविधता संरक्षण जैसे समसामयिक विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
इन मॉडलों को शिक्षकों और अन्य विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक देखा और बच्चों की वैज्ञानिक समझ व रचनात्मकता की सराहना की। प्रदर्शनी को सफल बनाने में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खैरपुर के मुखिया देवेंद्र प्रताप मालिक, बीआरपी संजीव कुमार, बीआरपी कामिनी नागपाल, एबीआरसी चारू और सुनील कुमार डब्लूईआई का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर एनएमएस नोडल अधिकारी हरीश चावला और कृष्ण जैन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता परिणाम और विजेता मॉडल्स
प्रथम स्थान
नाम : दीपक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुड़िया खेड़ा।
मॉडल : पीएच कंट्रोलिंग रोबोट, जो जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए पानी की गुणवत्ता नियंत्रित करता है और प्रदूषण रोकने में सहायक है।
पुरस्कार राशि : 12,000 रुपये।
द्वितीय स्थान
नाम : मोहित कुमार, राजकीय उच्च विद्यालय, बुरुवाली प्रथम।
मॉडल : क्लीनिंग बोट रिवर।
पुरस्कार राशि : 10,000 रुपये।
तृतीय स्थान
नाम : रवीना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाथूसरी कलां।
मॉडल : बनाना पील से बायोडिग्रेडेबल पैकिंग।
पुरस्कार राशि : 8,000 रुपये।
सांत्वना पुरस्कार :
नाम : आरजू, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौटाला।
मॉडल : सस्टेनेबल सिटी।
पुरस्कार राशि : 5,000 रुपये।
--
यह रहा निर्णायक मंडल
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की रसायन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गीता रानी, राजकीय नेशनल कॉलेज के जूलॉजी विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विवेक गोयल और चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के रसायन विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीलम शामिल थे। उन्होंने कहा बच्चों ने कठिन परिश्रम और गहन अध्ययन के बाद अपने मॉडल तैयार किए। उनकी लगन और समर्पण देखकर विश्वास होता है कि सिरसा का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
-- -- -- -- -- -- -- -
यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच को मंच प्रदान करने वाला ऐतिहासिक आयोजन है। उन्होंने बच्चों के पर्यावरण संरक्षण और नवाचारों को भविष्य की दिशा तय करने वाला बताया।
-
सुभाष फुटेला, उप जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
-- -- -- -- -- -- -- -
यह प्रदर्शनी साबित करती है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थी समान रूप से प्रतिभाशाली हैं। इनका आत्मविश्वास और नवाचार जिले की असली ताकत है।
- कृष्ण लाल, खंड शिक्षा अधिकारी, सिरसा।