फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deep drinking water problem in the city, somewhere salty and somewhere black water is being supplied

Sirsa News: शहर में गहराई पेयजल समस्या, कहीं खारा तो कहीं काला पानी हो रहा सप्लाई

Sat, 04 Mar 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Deep drinking water problem in the city, somewhere salty and somewhere black water is being supplied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गर्मी शुरू होने से पहले ही शहर में पेयजल संकट की स्थिति बन हुई है। भगत सिंह कॉलोनी में बीते कई दिनों से सीवरेज के दूषित पानी और शक्तिनगर में अधिक टीडीएस वाले पानी की सप्लाई होने से शहर वासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार मांग उठा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। दूषित पानी के कारण उनके घरों में लगे आरओ सिस्टम फेल हो चुके हैं।
शहर में करीब साढ़े तीन लाख आबादी है। इनके लिए शहर में दो बड़े जलभर बनाए गए हैं। शहर का बड़े हिस्से में चत्तरगढ़पट्टी स्थित जलघर से पेयजल की सप्लाई होती है, जबकि शहर के बरनाला रोड स्थित जलघर से शहर की कई कॉलोनियों में पेयजल की सप्लाई की जाती है। इसके अलावा शहर के आधे हिस्से में अभी भी करीब 90 ट्यूबवेलों के माध्यम से पेयजल की सप्लाई की जा रही है। पेयजल की लाइनें पुरानी होने के चलते अब इनमें सीवरेज का पानी मिक्स होकर सप्लाई हो रहा है। शहर के भगत सिंह कॉलोनी वासियों को बीते तीन वर्षों से पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कॉलोनी के साथ ही उपमुख्यमंत्री और बिजली मंत्री का आवास हैं, लेकिन यहां पर लोगों को लंबे समय से दूषित पानी की समस्या उठानी पड़ रही है। शहर के चत्तरगढपट्टी के साथ लगते एरिया शक्तिनगर में भी अधिक टीडीएस वाले पानी की सप्लाई हो रही है। इसके कारण लोग बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन


दूषित पानी की सप्लाई होने पर भड़के लोग, बोले- अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई
शहर के भगत कॉलोनी वासी रेखा गोयल, नरपिंद्र कौर, बानी, लखबीर सिंह, रमेश बांसल, हविंद्र बान, अमनदीप सिंह ने बताया कि उनकी कॉलोनी में बीते तीन वर्षों से सीवरेज के दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इसके संबंध में वह कई बार अधिकारियों को भी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। काले व दूषित पानी के कारण घर में लगा आरओ सिस्टम भी फैल हो चुका है। अब उन्हें टैंकरों के माध्यम से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्तिनगर क्षेत्र में 5 हजार की आबादी झेल रहे परेशानी
शक्तिनगर क्षेत्र में करीब पांच हजार लोगों की आबादी है। इस क्षेत्र में अब तक नहर के पानी की सप्लाई होने की प्रक्रिया ही शुरू नहीं हो पाई है। यहां पर केवल ट्यूबवेल के माध्यम से ही पानी की सप्लाई हो पा रही है। ट्यूबवेल के खारे पानी की सप्लाई होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



वर्जन
भगत सिंह कॉलोनी क्षेत्र में लाइन नई डाली जा रही है। जल्द ही पाइप लाइन ठीक कर दी जाएगी। शक्तिनगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई करने के लिए नया ट्यूबवेल लगाया गया है। इस क्षेत्र की स्थिति का पता किया जाएगा। -भानू प्रकाश, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed