{"_id":"4a8f9e9e88d4949fcc269b1b57d2d2c7","slug":"decisive-in-bar-association-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के चुनाव में होगा कड़ा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन के चुनाव में होगा कड़ा मुकाबला
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अध्यक्ष व सचिव पद के लिए कड़ा मुकाबला होने की संभावना है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए एक मात्र नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। आगामी चार दिसंबर को होने वाले ऐलनाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर 26 नवंबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
अब तक अध्यक्ष पद के लिए संदीप कामरा व पूर्व अध्यक्ष रह चुके बलराज सिंह खोसा तथा सचिव पद के लिए हर्ष मेहता व संदीप गोयल के मध्य सीधी टक्कर बनी हुई है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता रणवीर झोरड़ का एक मात्र नामांकन पत्र दाखिल होने से झोरड़ का निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए स्थानीय बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुनाव करवाने को लेकर काफी प्रयास किए, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ सके। जिस वजह से इस पद के लिए दोनों ही उम्मीदवारों ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। ऐलनाबाद बार एसोसिएशन से जुड़े पुराने सदस्यों के संदीप कामरा के साथ खुलकर चलने से कामरा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, लेकिन दूसरी ओर बलराज सिंह खोसा भी किसी भी कीमत पर यह बाजी हाथ से जाने नहीं देने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जिस वजह से दोनों में मुकाबला कड़ा बना हुआ है। दोनों ही उम्मीदवार अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए दिनरात जुटे हुए हैं। इस चुनाव में बाजी कौन मारता है यह चार दिसंबर की शाम को स्पष्ट हो जाएगा।