फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   DECI and PGDDM courses will start in IGNOU center

Sirsa News: इग्नू सेंटर में डीईसीआई और पीजीडीडीएम कोर्स होंगे शुरू, मुख्यालय भेजा प्रस्ताव

Tue, 09 Jan 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 09 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
DECI and PGDDM courses will start in IGNOU center
सिरसा का राजकीय महिला महाविद्यालय। 
सिरसा। बरनाला रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में स्थापित इग्नू सेंटर में जल्द ही दो नए कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। सेंटर कोऑर्डिनेटर ने डीईसीई (डिप्लोमा इन अरली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन) और पीजीडीडीएम (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट) कोर्स शुरू करने का प्रपोजल बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। उम्मीद है कि काेर्स को जल्द ही मुख्यालय से अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत दो कोर्स शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स में विद्यार्थी हिंदी व अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। किसी भी आयुवर्ग के उम्मीदवार इनमें दाखिला ले सकते हैं। मुख्यालय की ओर से मंजूरी मिलने पर जिले के 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इन दोनों कोर्सों की मंजूरी अगर मिलती है तो इसी शिक्षा सत्र से इस कोर्स की शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन



बीए, बीकॉम की पहले ही चल रही है शिक्षा
राजकीय महिला महाविद्यालय स्थित इग्नू सेंटर में बीए और बीकॉम की छात्राएं पहले से ही शिक्षा ले रही हैे। इन दोनों कोर्सों में कुल 854 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। अब छात्राओं की मांग पर डीईसीआई और पीजीडीडीएम कोर्स शुरू करने की मांग भेजी गई है। जिले की छात्राओं की मांग थी कि पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री को भी इग्नू सेंटर पर शुरू किया जाए। इस दौरान उन सभी छात्राओं को लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश रेगुलर अपनी पढ़ाई को जारी नहीं रख सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन




इग्नू में जनवरी 2024 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू
राजकीय महिला महाविद्यालय नवस्थापित इग्नू केंद्र संख्या 1085 में ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए साल में दो-बार फार्म भरे जाते हैं। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा जुलाई सत्र के लिए। जनवरी 2024 सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इग्नू में दाखिले की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।





वर्जन
राजकीय महिला महाविद्यालय में स्थापित इग्नू सेंटर में दो नए काेर्स शुरू करने को लेकर प्रपोजल भेजा है। मुख्यालय से प्रपोजल पास हो जाता है तो इसी वर्ष से कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। जनवरी सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है । --- रोहताश कुमार, कोऑर्डिनेटर इग्नू सेंटर राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed