फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Debt troubled person commits suicide by swallowing blue cloth

कर्ज से परेशान व्यक्ति ने नीला थोथा निगलकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Debt troubled person commits suicide by swallowing blue cloth
सिरसा। शहर के एक युवक नीले थोथा निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को युवक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने एक महिला सहित चार लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार बेगू रोड स्थित ग्रेवाल बस्ती में कारखाने वाली गली निवासी बेअंत सिंह (46) वाल्मीकि चौक के नजदीक स्वर्णकार की दुकान करते था। इस दौरान उन्हें काफी नुकसान हुआ। इसके चलते उसने चारों से कर्जा ले रखा था। फिर भी घाटे से उभर नहीं सका। उसने अपनी दुकान व प्लॉट बेच दिए थे। इसके बावजूद भी भरपाई नहीं हो पाई थी। इसे बाद उसने र्स्वणकार का काम छोड़ दिया और अपने बेटे अभय कुमार के साथ मोबाइल की दुकान पर बैठने लगा। ऐसे में उक्त व्यक्ति रुपये वापस मांगे रहे थे। इससे परेशान होकर शनिवार देर रात बेअंत सिंह ने नीला थोथा निगल लिया। परिजनों को जब इसके बारे में पता चला तो वे बेअंत सिंह को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेअंत सिंह ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सुसाइड नोट में बेअंत सिंह नेे कीर्तिनगर निवासी श्याम लाल व उसकी पत्नी आशा रानी तथा नोहरिया बाजार निवासी चंकी पांडे व सुनील कुमार पर परेशान करने व जाने से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

नीला थोथा निगलने के कारण मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बेटे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - शलेंद्र कुमार, इंचार्ज, कीर्तिनगर चौकी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed