फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   death of young man

लिफ्ट की सुरंग में गिरने से युवक की मौत

Mon, 13 Apr 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
death of young man
मृतक का शव लेकर जाते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
शहर के एक निजी अस्पताल में लिफ्ट की खराबी ने एक व्यक्ति की जान ले ली। जिले के सुचान का रहने वाला अमर लाल परिजनों के साथ अस्पताल की दूसरी मंजिल से नीचे आने के लिए लिफ्ट के पास पहुंचा और लिफ्ट खोलने के बटन दबाया और दरवाजा खुलते ही उसने पैर रख दिया, लेकिन लिफ्ट न आने से वह सुरंग में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। जिसपर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के सुचान का रहने वाले सोहन लाल ने अपनी पत्नी को कैंसर की बीमारी होने के कारण सिविल अस्पताल सिरसा में भर्ती करवाया था। लेकिन बीते रविवार परिवार के सदस्य महिला को शहर के निजी अस्पताल में लेकर आ गए। अस्पताल में महिला का देवर अमर लाल खाना देने सुबह अस्पताल में पहुंचा। महिला के पति सोहन लाल ने बताया कि उसकी पत्नी को सुबह ही डॉक्टर ने छुट्टी दे दी थी। जब अमर लाल के आने के बाद वह घर के लिए निकलने लगे तो वह दूसरी मंजिल से नीचे आने के लिए लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे। जब उन्होंने लिफ्ट के लिए बटन दबाया तो लिफ्ट का दरवाजा तो खुल गया, लेकिन लिफ्ट नीचे नहीं आई। दरवाजा खुलते ही अमर लाल ने अपना एक पांव आगे रख दिया, जिससे वह लिफ्ट की सुरंग से नीचे गिर गया। नीचे गिरने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। सोहन लाल ने बताया कि उसके भाई के नीचे गिरने के कुछ समय बाद तक कोई भी उसे संभालने के लिए नहीं आया। जिसके कुछ ही समय के बाद वहां मौजूद कर्मचारी का कहना है कि इन्होंने धक्के से लिफ्ट को खोलने की कोशिश की थी जिस कारण से यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई करने लगी। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोट्स
पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, बयान के आधार पर की आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-अमित बैनीवाल, एसएचओ सिविल थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed