फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deadly cold: Mercury near freezing point, body of a person found in Nehru Park

जानलेवा ठंड : पारा जमाव बिंदु के पास, नेहरू पार्क में मिला व्यक्ति का शव

Thu, 19 Dec 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Deadly cold: Mercury near freezing point, body of a person found in Nehru Park
सुबह के समय खेतों में छाया कोहरा।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। सर्दी का सितम जानलेवा हो चला है। सर्दी के कारण वीरवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई है। नेहरू पार्क में अलसुबह व्यक्ति का शव ठंड में अकड़ा हुआ मिला।

पार्क में घूमने आने वाले लोगों ने एंबुलेंस से शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। शव की अब तक पहचान नहीं हुई है। चिकित्सकों के अनुसार व्यक्ति की मौत अलसुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुई है।
विज्ञापन


वीरवार को जिले का तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार जिले में तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 3.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वीरवार शाम पांच बजे के आस पास बादलवाई रही। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों तक सर्द का सितम ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे से दो व बस स्टैंड से तीन किलोमीटर दूर पर बना है रैन बसेरा

यात्रियों के रात्रि ठहराव के लिए प्रशासन की ओर से रैन बसेरा बनाया गया, लेकिन ये रैन बसेरा सार्वजनिक स्थानों से इतना दूर है कि यात्री इस तक पहुंच नहीं पाते। शहर में प्रशासन की ओर से रैन बसेरा बस स्टैंड से तीन और रेलवे स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है वो भी वार्ड के अंदर। इस कारण यात्री इस रैन बसेरे का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर काठ मंडी स्थित आर्य स्कूल के सामने बने रैन बसेरा बनाया गया है। इस रैन बसेरे तक कोई भी यात्री नहीं पहुंच पाता है। इस कारण यात्रियों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, टाउन पार्क व अन्य जगहों पर रात गुजारनी पड़ रही है। इतना ही नहीं, अभी तक प्रशासन ने अस्थाई रैन बसेरों की कोई व्यवस्था नहीं की है।




::::::::::::::

बॉक्स

यहां पर होनी चाहिए स्थाई व्यवस्था

- बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नजदीकी धर्मशालाओं में



स्थायी रेन बसेरे में यात्रियों व जरूरतमंद लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। अस्थायी रेन बसेरे की जल्द ही व्यवस्था करवा देंगे। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed