{"_id":"646123568cd499e5590d05c8","slug":"de-addiction-centers-will-be-opened-across-the-state-to-end-drug-addiction-chief-minister-sirsa-news-c-21-1-132852-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खात्मे के लिए प्रदेशभर में खोले जाएंगे नशामुक्ति केंद्र : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खात्मे के लिए प्रदेशभर में खोले जाएंगे नशामुक्ति केंद्र : मुख्यमंत्री
Sun, 14 May 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 14 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से बातचीत करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जनता से सीधा जुड़ाव पैदा करने लिए दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम हुए। गांव चोरमार खेड़ा से जनसंवाद की शुरुआत की। कार्यक्रम में नशा को लेकर गंभीर शिकायतें आईं तो मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में नशा मुक्ति केंद्र शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संत महात्माओं को भी केंद्रों के संचालन का जिम्मा सौंपा जाएगा ताकि वे युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें जीवन में सही मार्ग पर लाएं।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से आयुष्मान तथा चिरायु हरियाणा योजना के लाभ के बारे में पूछा तो एक महिला ने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है, लेकिन जब वे अपने बच्चे का इलाज करवाने गई तो डॉक्टर ने कहा कि बच्चे का कार्ड नहीं बना हुआ इसलिए इलाज नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने सिरसा के सीएमओ को निर्देश दिए कि मामले का पूरा संज्ञान लेकर जांच करें।
मनोहर लाल ने कहा कि आयुष्मान व चिरायु हरियाणा योजना के अंतर्गत प्रदेश के साढ़े 29 लाख परिवार कवर हो रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने करीब 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि चोरमार खेड़ा में 69 लोगों ने आयुष्मान योजना के तहत लाभ लिया है, जिस पर लगभग 8 लाख रुपये का खर्च सरकार ने वहन किया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मनोहर लाल ने कहा कि हमारे कार्यकाल में मेरिट पर 1 लाख 4 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। इसके अलावा, 65 हजार नौकरियां भी प्रक्रिया में हैं। पिछली सरकार की 11 भर्तियां रद्द हुई। उन्होंने बताया कि चोरमार खेड़ा गांव में कुल 31 नौकरियां मिली हैं।
छात्राओं की सुविधा के लिए होगी कमरों की अस्थायी व्यवस्था
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल में नए कमरों का निर्माण न होने की शिकायत रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से कमरों के निर्माण के लिए 70 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। जल्द ही कमरों का निर्माण किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जब तक नए कमरों का निर्माण नहीं हो जाता तब तक चार कमरों की अस्थायी रूप से व्यवस्था की जाए। एक विधवा महिला ने मुख्यमंत्री के समक्ष आवास न होने की समस्या रखी, इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलवाया जाएगा।
गलत व्यवहार करने पर कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री ने डायल -112 सेवा के बारे भी ग्रामीणों से फीडबैक लिया। एक नागरिक ने बताया कि एक रास्ते पर कोई जबरन कब्जा करके घर का निमार्ण कर रहा था, जिसे रुकवाने के लिए 112 पर कॉल किया। गाड़ी मौके पर आई, लेकिन पुलिसकर्मी ने उसके साथ ही गलत व्यवहार किया। इस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि डायल 112 मुख्यालय से रिकॉर्ड चेक करवाकर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
आपके कार्यकाल में गांव की टेल तक पहुंचा पानी : ग्रामीण
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि चोरमार खेड़ा गांव में पानी की बहुत समस्या थी, केवल आपके कार्यकाल में गांव की टेल तक पानी पहुंचा है। कार्यक्रम में एक युवक ने राशन कार्ड कटने की बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, तो मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि पारिवारिक आय सीमा 1.80 लाख रुपये से कम होगी तो राशन कार्ड अवश्य बनेगा।
मुख्यमंत्री ने सिरसा-ओढां-जलालआना बस को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने रविवार को सिरसा-ओढां-जलालआना बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार को ही जनसंवाद के दौरान गांव जलालआना से पहुंचे एक व्यक्ति ने बस सेवा न होने से ग्रामीणों को हो रही असुविधा से अवगत कराया था। रविवार को जलालआना से ओढां तक बस सेवा शुरू की गई है। इस अवसर पर सांसद सुनीता दुग्गल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।