फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   De-addiction center was being run like an ashram, MLA said - there should be a complete investigation of the matter

Sirsa News: आश्रम की तरह चलाया जा रहा था नशामुक्ति केंद्र, विधायक बोले- मामले की होनी चाहिए पूरी जांच

Wed, 05 Feb 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
De-addiction center was being run like an ashram, MLA said - there should be a complete investigation of the matter
वाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली के चौहान नगर में किराए के मकान में चल अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर डबवाली पुलिस ने मंगलवार रात को छापा मारा था। इस सारे प्रकरण में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। नशामुक्ति केंद्र में सभी नियमों को दरकिनार किया गया है। नशामुक्ति केंद्र एक आश्रम की तरह चलाया जा रहा था। संचालक के पास कोई लाइसेंस नहीं था। इस मामले में विधायक आदित्य चौटाला ने कहा कि वे पहले ही दिन से इसके बारे में आवाज उठा रहे हैं। इनको अनुमति कौन दे रहा है और कैसे यह चल रहे हैं इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 4 फरवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरप्यार सिंह निवासी गांव डबवाली का एक रिहायशी मकान वार्ड नंबर 20 चौहान नगर मंडी डबवाली में है। इस मकान को गुरप्यार सिंह से मनजीत सिंह ने किराये पर ले रखा है। वहां बिना परमिशन के बैक-टू-लाइफ के नाम से नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। इस नशा मुक्ति केंद्र में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से करीब 20-25 नशा से पीड़ित व्यक्तियों को बंदी बनाकर रखा हुआ है। नशे से पीड़ित व्यक्तियों व उनके परिजनों से नशा छुड़वाने के लिए भारी भरकम पैसा लिया जाता है। सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई पुलिस की टीम ने की तो बंधक बनाए गए 21 पीड़ितों को वहां से निकाला गया। सबको उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, नागरिक अस्पताल डबवाली की चिकित्सक हरसिमन कौर ने बताया कि केंद्र छुड़वाए गए 21 लोग अपनी सहमति से नशामुक्ति केंद्र में रह रहे थे। वहां पर नारकोटिक्स जैसे कोई चीज नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::::::::::::
कोट्स
मैं पहले ही दिन से कह रहा हूं कि नशा मुक्ति केंद्र गलत तरीके से चल रहे है। अब नशा मुक्ति केंद्र पकड़ा गया है तो सच्चाई सबके सामने आ गई है। इनको अनुमति कौन दे रहा है और कैसे यह चल रहे है जांच का विषय है। - आदित्य चौटाला , विधायक , डबवाली

:::::::::::::::::::::::::
नशा मुक्ति केंद्र के पास लाइसेंस नहीं था। इस आश्रम की तरह चलाया जा रहा था। किसी प्रकार का नशा वहां पर नहीं मिला है। जांच में सामने आया है कि सभी लोग अपनी मर्जी से रह रहे थे। नियमानुसार रिहायशी इलाके में नशा मुक्ति केंद्र नहीं बनाए जा सकते हैं। बिना लाइसेंस के नशा मुक्ति केंद्र नहीं चलाया जा सकता है। मुख्यालय व उच्चाधिकारियों से आदेश आएंगे तो सभी नशा मुक्ति केंद्रों की जांच करेंगे। - सुखवंत सिह , एसमओ, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed