फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   DC visited in the morning, the administration came into action after noon, removed the encroachment, from today the market is also one-way

Sirsa News: सुबह डीसी का दौरा, दोपहर बाद एक्शन में प्रशासन, हटवाया अतिक्रमण, आज से बाजार भी वन-वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
DC visited in the morning, the administration came into action after noon, removed the encroachment, from today the market is also one-way
बस अड्डा के समीप लीकेज पाइप लाइन का जायजा लेते उपायुक्त पार्थ गुप्ता व नगर आयुक्त डॉ.किरण। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में यातायात व्यवस्था, खस्ताहाल सड़कों और चल रहे विकास कार्यों की स्थिति जानने के लिए डीसी पार्थ गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान हिसार रोड पर चल रहे पाइप लाइन के काम को जल्द पूरा करने, सड़कों की मरम्मत के काम को समय पर खत्म करने के निर्देश दिए। बस स्टैंड के पास यातायात व्यवस्था को भी सुधारने के निर्देश दिए। प्रशासन तुरंत एक्शन में आया और नगर परिषद की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटवा दिया। बसें भी अब सड़क पर खड़ी नहीं होंगी। साथ ही अब बुधवार से शहर के सभी बाजारों में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

डीसी के पास शिकायतें पहुंच रही थी कि शहर में सड़कों की मरम्मत ठीक प्रकार से नहीं हो रही। इतना ही नहीं यातायात व्यवस्था को लेकर भी शिकायत थी। इसके अलावा हिसार रोड पर चल रहे पाइप लाइन बिछाने और सड़क निर्माण के कार्य को लेकर भी समस्याएं थी। इनकी असलीयत जानने के लिए डीसी पार्थ गुप्ता मंगलवार सुबह फील्ड में निकले। सबसे पहले वे बस स्टैंड और हिसार रोड पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ा गया है। ऐसे में निर्देश दिए कि इस काम को 10 दिन में पूरा करवाएं। बस स्टैंड के बाहर की स्थिति देखकर तुरंत प्रभाव से सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद डीसी ने हिसार रोड स्थित नहर कॉलोनी और आसपास का एरिया देखा। यहां भी जरूरत के अनुसार सुधार के निर्देश दिए। डीसी के साथ नगर आयुक्त डॉ. किरण सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संदीप मलिक, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता भानू प्रकाश शर्मा, एसएचओ ट्रैफिक बहादुर सिंह संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर परिषद और पुलिस ने मिलकर अतिक्रमण हटवाया
डीसी के आदेश पर प्रशासन एक्शन में आ गया। नगर परिषद और पुलिस टीमों ने मिलकर यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चला दिया। बस स्टैंड के पास लगने वाले ऑटो रिक्शा स्टैंड को हटवा दिया गया। साथ ही बस स्टैंड के सामने लगने वाली रेहड़ियों के चालकों को भी कहा गया कि वे रेहड़ी कॉलेज की दीवार के साथ लगाएं। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने यहां पड़ी मिट्टी को भी समतल करवा दिया और पुलिस ने बैरिकेडिंग करवा दी। अब सड़क के एक तरफ ऑटो रिक्शा खड़े हो पाएंगे और सड़क पर चलने वाला यातायात बाधित नहीं होगा। इतना ही नहीं, अब बस स्टैंड के बाहर बसें भी खड़ी नहीं हो पाएगी। इस संबंध में बस स्टैंड को प्रशासन को पत्र लिखकर कह दिया गया है। अब जो भी बस बाहर खड़ी होगी, उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था : आज से सदर बाजार, घंटा घर चौक से वाहन बाजार में प्रवेश कर पाएंगे
डीसी के आदेश के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस के एसएचओ बहादुर सिंह की ओर सेेे बनाया गया प्लान लागू कर दिया गया है। अब बुधवार से शहर के सभी बाजारों में वन-वे व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके तहत सदर बाजार, घंटा घर चौक से वाहन बाजार में प्रवेश कर पाएंगे। जबकि परशुराम चौक की ओर से ही निकासी हो सकेगी। व्यवस्था बनाने के लिए सभी चौराहों और बाजारों में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने कहा कि जो भी नियमों को तोड़ेगा, उसका चालान काटा जाएगा।
पैच वर्क को लेकर डीसी को शहरवासियों ने बतायी सच्चाई
डीसी पार्थ गुप्ता ने मंगलवार को पुराने बस स्टैंड के पास पेचवर्क, गोल डिग्गी चौक से मावडिय़ा मंदिर रोड तक पेचवर्क के काम, रैन बसेरा, नोहरिया गेट से घंटा घर चौक, एमसी कार्यालय, एमसी कार्यालय से शिव चौक, सॉलिड वेस्ट ट्रिटमेंट प्लांट (एसटीपी) केलनियां रोड, मॉडल संस्कृति स्कूल अनाज मंडी, जनता भवन रोड, वृद्धाश्रम से आंगनबाड़ी सेंटर चत्तरगढ़ पट्टी का निरीक्षण किया। शहर के लालबत्ती चौक के पास डीसी ने निरीक्षण किया तो शहरवासी एकत्र हो गए। उन्होंने डीसी को बताया कि सड़क के एक तरफ गड्ढे भर दिए गए हैं जबकि दूसरी ओर काम अधूरा छोड़ दिया गया। ऐसे में डीसी ने तुरंत प्रभाव से सुधार के निर्देश दिए। इतना ही नहीं शहर के मुख्य बाजारों में भी इसी प्रकार की स्थिति के बारे में शहरवासियों ने बताया। बता दें कि एक दिन पहले ही पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी ने डीसी के समक्ष पेश होकर समस्याएं बताई थी और पैच वर्क को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

डीसी ने ये दिए निर्देश
----बस स्टैंड के पास पाइप लाइन के कार्य को विभाग आपसी तालमेल से एक सप्ताह में पूरा करवाएं।
---कार्य के दौरान पाइप लाइन या सीवर लाइन टूट फूट व लीकेज होने पर जनस्वास्थ्य विभाग तुरंत ठीक करवाएं ताकि कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।
----नगर परिषद मुख्य बाजारों तथा एमसी रोड में किए जा रहे पेचवर्क को 30 दिसंबर तक पूरा करवाएं
----रोडवेज विभाग से तालमेल कर दो बसों में अस्थाई रैन बसेरा बनवाएं, जिसे एक बस स्टैंड के अंदर और एक टाउन पार्क के बाहर खड़ी करें।
मिड-डे मील की गुणवत्ता भी जांची
उपायुक्त ने अनाज मंडी स्थित राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। स्कूल स्टॉफ से बातचीत की और बुनियाद योजना के तहत चल रही कक्षा में बैठकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इसके साथ-साथ उपायुक्त ने मिड-डे-मील की जांच करते हुए बच्चों के साथ मिड-डे-मील का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed