फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   DC orders: Eliminate all dumping points, EO brainstormed after meeting

डीसी के आदेश : खत्म करो सभी डंपिंग प्वाइंट, ईओ ने बैठक लेकर किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
DC orders: Eliminate all dumping points, EO brainstormed after meeting
बस स्टैंड स्थित खाली पड़ा डंपिंग स्टेशन। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के बाजारों में खुले में फेंका जा रहा कचरा शहर की सुंदरता पर दाग लगा रहे हैं। ऐसे में डीसी अनीश यादव ने निरीक्षण कर संबंधित को सख्त आदेश दिए कि व्यवस्था बदलें। ऐसे में नगर परिषद अधिकारियों ने सभी डंपिंग प्वाइंट को खत्म करने के लिए योजना तैयार की है। इसके लिए कार्यकारी अधिकारी ने मुख्य सफाई निरीक्षक के साथ बैठक कर मंथन किया। इसके लिए अलग से संसाधनों की जरूरत पड़ेगी। नगर परिषद को वाहन किराये पर लेने पड़ेंगे।
विज्ञापन

शहर में 20 से ज्यादा जगहों पर या तो खुले में कचरा फेंका जा रहा है या फिर डंपिंग प्वाइंट है। यहां आवारा पशु कचरे में मुंह मारते हुए दिखाई देते हैं। शहर में सफाई का काम नगर परिषद देख रही है। प्रतिदिन सफाई के बाद कूड़ा एकत्र करके डंपिंग प्वाइंट पर पहुंचाया जाता है। यहां से सारा कूड़ा बकरियांवाली प्लांट भेजा जाता है। शहर से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ियां भी डंपिंग प्वाइंट पर ही कूड़ा डालती हैं। ऐसे में कचरा बिखरकर बाहर आ जाता है और आवारा पशु मुंह मारते हैं। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से पूरा दिन माहौल खराब रहता है, साथ ही शहर की सुंदरता भी खराब होती है। डीसी अनीश यादव ने शहर का निरीक्षण किया तो खराब व्यवस्था पर नाराज हुए। डीसी ने निर्देश दिए के इस स्थिति को सुधारा जाए और कचरा प्वाइंट ही समाप्त कर दिए जाएं ताकि कूड़ा नजर ही ना आए।
विज्ञापन

20 जगहों पर बिखरा रहता है कूड़ा, 7 प्वाइंट स्थायी
नगर परिषद ने शहर में 7 प्वाइंट पर स्थायी डंपिंग प्वाइंट बनाए हैं। इनमें मुख्य बस स्टैंड के पास, बरनाला रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अनाज मंडी, रानियां रोड सहित अन्य शामिल हैं। इसके अलावा कई जगह ऐसी भी हैं जहां डंपिंग प्वाइंट नहीं है, लेकिन इसके बावजूद कूड़ा एकत्र किया जाता है। नगर परिषद के कर्मचारी और आम लोग भी खुले में कचरा फेंकते हैं। ऐसे प्वाइंट वाल्मीकि चौक, जनता भवन रोड मंडी गेट के पास, आईटीआई चौक, सीडीएलयू के पास, सब्जी मंडी, बेगू रोड और अन्य हैं। अब इन प्वाइंट को पूरी तरह बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने ली बैठक, अधिकारियों ने किया मंथन
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने वीरवार को बैठक ली। इस दौरान चर्चा की गई कि शहर में कहां-कहां स्थायी और अस्थायी कूड़ा डंपिंग प्वाइंट हैं। ये भी मंथन हुआ कि इन्हें कैसे खत्म करें और भविष्य में यहां कूड़ा नजर ना आए। इस दौरान एक्सईएन अजय पंघाल, मुख्य सफाई निरीक्षक राजकुमार, सफाई निरीक्षक पवन कंबोज मौजूद रहे। बैठक में मांग उठी कि यदि डंपिंग प्वाइंट बंद करने हैं तो अतिरिक्त वाहनों की जरूरत पड़ेगी ताकि कूड़ा उठान किया जा सके। इसके अलावा निगरानी भी करनी पडे़गी ताकि लोग या सफाई कर्मचारी इन प्वाइंट पर कूड़ा ना फेंके।

शहर में सफाई व्यवस्था को सही करने के लिए प्रयासरत हैं। प्रयास है कि शहर में खुले में कचरा कतई नजर ना आए। इसके लिए व्यवस्था की जा रही है और योजना बना रहे हैं।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।

बैठक कर मंथन करते ईओ व अन्य।

बैठक कर मंथन करते ईओ व अन्य।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed