फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   DC did surprise inspection of the city, gave instructions to improve cleanliness

डीसी ने किया शहर का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
DC did surprise inspection of the city, gave instructions to improve cleanliness
शहर का निरीक्षण करते उपायुक्त अनीश यादव। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की सफाई व्यवस्था जांचने के लिए डीसी अनीष यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे ना केवल शहर के प्रमुख बाजारों में गए वहीं दूसरी ओर पार्कों में जाकर भी व्यवस्था देखी। डीसी ने नगर परिषद अधिकारियों को सफाई के निर्देश दिए। इतना ही नहीं शहर के बाजारों में खुले में कूड़ा फेंकने वालों के चालान करने के भी डीसी ने आदेश दिए।
विज्ञापन

डीसी अनीश यादव को शिकायत मिल रही थी कि शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है। इस पर उन्होंने दोपहर बाद शहर का दौरा शुरू कर दिया। डीसी शहर के गोल डिग्गी चौक पर पहुंचे। यहां लापरवाही बरतने वाले अनिल मेडिकल हॉल संचालक को नोटिस देने के आदेश डीसी ने दिए। भादरा पार्क में जाकर निरीक्षण किया। यहां मंदिर के आसपास गंदगी देखकर डीसी नाराज हुए और सफाई के लिए कहा। बरनाला रोड स्थित हुडा चौक के पास निरीक्षण के दौरान डीसी ने देखा कि सड़क में गड्ढा है, इसे भरने के लिए कहा, ताकि हादसे ना हों। डीसी पार्क के पास फैली गंदगी को भी साफ करने को डीसी ने कहा। जीवन सिंह चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर के आसपास भी डीसी ने निरीक्षण करके व्यवस्था देखी। ऑटो मार्केट में भी डीसी ने दौरा किया और गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। शहर के ऊधम सिंह पार्क में पानी की व्यवस्था करने के आदेश दिए। इसके अलावा लालबत्ती चौक स्थित टाउन पार्क में जाकर स्थिति देखी। यहां डीसी ने देखा कि लाखों रुपयों की लागत से स्थापित फव्वारा सिस्टम खराब पड़ा है। इसे ठीक कराने के लिए उन्होंने कहा। इसके अलावा अन्य हिदायतें भी पार्क को लेकर दी। शहर के हुडा सेक्टर-20 स्थित पार्क में निरीक्षण के दौरान डीसी अनीश यादव ने मरम्मत करने और सफाई के लिए कहा। इसके अलावा हुडा सेक्टर की मुख्य सड़क की सफाई के लिए भी नगर परिषद अधिकारियों को कहा। इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक, एक्सईएन अजय पंघाल, सफाई निरीक्षक पवन कंबोज सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बाजारों में गंदगी देख भड़के डीसी, अब चालान करने के निर्देश
शहर के बाजारों में निरीक्षण के दौरान डीसी ने देखा कि खुले में कचरा फेंका जा रहा है। दुकानदार और रेहड़ी चालक खुले में कूड़ा फेंकते हैं। जबकि डस्टबिन की व्यवस्था है। इस पर डीसी ने कहा कि दुकानदार केवल डस्टबिन में ही कूड़ा फेंके। साथ ही उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक को कहा कि जो दुकानदार या रेहड़ी चालक खुले में कूड़ा फेंके, उसका चालान किया जाए। इसके अलावा कूड़ा डंपिंग स्टेशनों पर भी डीसी ने खुले में कूड़ा पड़ा देखा तो सफाई के लिए कहा। यहां पशु कूड़े में मुंह मार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी साहब ने शहर के बाजारों और पार्कों का निरीक्षण किया है। उन्होंने सफाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही डस्टबिन स्थापित करने के लिए भी कहा। जो दुकानदार या रेहड़ी चालक खुले में कूड़ा फेंकेगा, उसका चालान किया जाएगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
सूचना मिल रही थी कि शहर में सफाई व्यवस्था खराब है। इसलिए शहर का निरीक्षण किया है। जो भी कमियां मिली हैं, उन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
-अनीश यादव, डीसी, सिरसा।

शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते उपायुक्त अनीश यादव ।

शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते उपायुक्त अनीश यादव ।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed