{"_id":"57bdf5244f1c1b680cd4f3b4","slug":"dav-public-school-sirasa-chupta-sirasa-mahataja-agrasen-sirsa-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर फोड़ी दही हांडी, काटा केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर फोड़ी दही हांडी, काटा केक
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
krishna janmashtami
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बुधवार को जिलेभर की स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। नन्ने-मुन्नों ने श्रीकृष्ण और राधा बनकर नृत्य किया तो कही पर मटकी फोड़ी गई। तो किसी स्कूल में झूले डाले गए। बच्चों ने इस मौके पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया।
महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बुधवार को प्राइमरी विंग के बच्चों ने जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया। नटखट बाल गोपाल श्री कृष्ण की अनुपम छवि को मन में बसाए हुए विद्यालय के नन्हे-नन्हे पुष्प रुपी बालकों ने स्वयं राधा-कृष्ण की पोशाक धारण कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्राचार्या पूनम खुरसीजा ने प्रेम, शांति व सौहार्द का संदेश दिया। उधर जीआरजी विद्यालय में कक्षा प्री-नर्सरी से केजी. कक्षा के नन्ने-मुन्ने राधा-कृष्ण की पोशाकों में बहुत सुंदर दिख रहे थे। बच्चों ने दही-हांडी फोड़ी व मक्खन खाकर नृत्य का आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान सत्यनारायण गोयल, पूर्व प्रधान प्रवीण बागला, अरविंद बंसल आदि मौजूद थे। दूसरी ओर माता हरकी देवी स्कूल ओढां में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। कक्षा आठ की नेहा ने श्रीकृष्ण की जीवनी पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को कृष्ण जन्म की कथा विस्तार पूर्वक बताई। बाद में लघु नाटिका पेश की जिसमें राजा कंस का दरबार श्रीकृष्ण जन्म और गोपियों के रास का भव्य दृश्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. गुरदीप सिंह कहा कि हमें मन के भाव सर्वदा सात्विक रखने चाहिए।
कृष्ण की भूमिका में प्रांज्य तो राधा की भूमिका में सौम्या रही अव्वल
ऐलनाबाद। शहर के नचिकेतन माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में बुधवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। प्रात:कालीन सभा में विद्यालय के निदेशक वेद प्रिय गुप्ता एवं अध्यापक सुभाष शर्मा ने जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए विस्तार से इस पर्व को मनाए जाने के पीछे की गाथा से बच्चों को रूबरू करवाया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रांज्य व निखिल ने प्रथम तथा लोकेश व जय ने द्वितीय एवं लखविन्द्र, स्पर्श व दिया ने तृतीय स्थान पाया। वहीं राधा की वेशभूषा में सौम्या व एशविंद्र ने प्रथम, हरसिरत व अर्शप्रीत ने द्वितीय और नूर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
डीएवी में हुईं विभिन्न स्पर्धाएं
ऐलनाबाद (ब्यूरो)। डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को जन्माष्टमी उत्सव हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय सहनिदेशक वेदमित्र ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में नर्सरी व केजी कक्षा में कृष्ण व राधा वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत 150 बच्चों ने भाग लिया। डीएवी की शाखा टाइनी टोटस में अध्यापिकाओं व बच्चों ने इस उत्सव को यादगार मनाते हुए भजन कीर्तन किया, लड्डु गोपाल को झूला झूलाकर व दही हांडी का भी आयोजन किया गया। राधा कृष्ण बने बच्चों ने धामक गीतों पर नृत्य करते हुए सबका मन मोह लिया।
दयानंद स्कूल में हुआ कार्यक्रम
चोपटा। खंड चोपटा के दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य पर स्कूली बच्चों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा केक काटकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के संचालक भरत सिंह कासनियां व रविंद्र गोदारा ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। व बच्चों के साथ मिलकर आरती उतारी। इस मौके पर स्कूल की प्रचार्या डा़ अलका अरोड़ा ने सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।