फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Date extended to apply for PPMAY, you can apply till 22nd

Sirsa News: पीपीएमएवाई के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाई, 22 तक कर सकते हैं आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Date extended to apply for PPMAY, you can apply till 22nd
सिरसा। सरकार की प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत गरीब व जरूरतमंद लोग सरकारी प्लॉट के लिए आवेदन कर रहे हैं। मंगलवार को भी नगर परिषद में आवेदन करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। ऐसे में स्थिति को देखते हुए सरकार ने आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 फरवरी कर दी है।
विज्ञापन




इंटरनेट बंद होने के कारण शहर की कई सीएचसी पर काम ठप है। ऐसे में लोग ऑनलाइन आवेदन या पैसा जमा नहीं करवा पाए। इंटरनेट बंद होने के कारण सरकार ने आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। विभाग की ओर से पहले चरण में 963 लोगों को प्लाॅट दिए जाने हैं। अधिकारियों के अनुसार अभी तक करीबन 5500 आवेदन आ चुके हैं। योजना के तहत प्लाॅट देने को लेकर जगह का चयन नगर परिषद प्रशासन ने कर लिया है। सेक्टर 20 पार्ट-3 के साथ लगती भूमि पर यह प्लाॅट आवंटित किए जाएंगे। यह रकबा हाईवे के साथ लगता है। भविष्य में शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए इस एरिया का चयन प्रशासन ने किया है।
विज्ञापन





यह है नियम



- आवेदनकर्ता के पास खुद की जमीन और मकान नहीं होना चाहिए।



- सालाना आय 1.80 लाख रुपये वार्षिक से कम है।



- मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी।



- 10 हजार रुपये की राशि भी जमा करवानी होगी।

- प्लॉट आवंटन प्रक्रिया में अनुसूचित जाति, घुमंतू जाति और विधवा आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।




-------------------------------------------------- सरकार ने ऑन लाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 22 फरवरी कर दी है। ऐसे में आमजन 22 फरवरी तक आवेदन कर सकता है। - दिव्या, इंचार्ज, पीएमएवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed