फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   DAP shortage in Haryana, Troubled farmers in Sirsa blocked Dabwali road, MLA Gokul Setia reached protest

हरियाणा में DAP की किल्लत: सिरसा में परेशान किसानों ने डबवाली रोड किया जाम, MLA गोकुल सेतिया धरने पर पहुंचे

Sat, 02 Nov 2024 11:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Nov 2024 11:38 AM IST
सार

प्रदर्शन के दौरान सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया भी किसानों के समर्थन में पहुंचे और उनके साथ धरने पर बैठ गए। विधायक सेतिया ने किसानों की समस्या को गंभीर बताते हुए सरकार से तुरंत डीएपी खाद की व्यवस्था करने की मांग की।

विज्ञापन
DAP shortage in Haryana, Troubled farmers in Sirsa blocked Dabwali road, MLA Gokul Setia reached protest
विधायक गोकुल सेतिया - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा में डीएपी खाद की कमी से परेशान किसानों ने आज डबवाली रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। खाद की किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात ठप हो गया। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तुरंत खाद की आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया भी किसानों के समर्थन में पहुंचे और उनके साथ धरने पर बैठ गए। विधायक सेतिया ने किसानों की समस्या को गंभीर बताते हुए सरकार से तुरंत डीएपी खाद की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रबी की फसल के लिए डीएपी खाद बेहद आवश्यक है, और इसकी कमी से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। सेतिया ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही डीएपी खाद की आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed