{"_id":"671d4fabcd173b3a25078d14","slug":"dap-fertilizer-shortage-due-to-government-mismanagement-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127689-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के कुप्रबंधन से हो रही डीएपी खाद की कमी : कुमारी सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के कुप्रबंधन से हो रही डीएपी खाद की कमी : कुमारी सैलजा
Sun, 27 Oct 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। सांसद कुमारी सैलजा ने डीएपी खाद की कमी के लिए सरकार के कुप्रबंधन को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि रबी सीजन की फसलों की बिजाई के समय डीएपी खाद की जरूरत पड़ती है, इसलिए किसानों की जरूरत के मुताबिक डीएपी का प्रबंध सरकार को करना चाहिए।
सैलजा ने कहा कि देश में सालाना करीब 110 लाख टन डीएपी की खपत होती है, जिसमें से लगभग 70 लाख टन का आयात होता है। ऐसे में किसान डीएपी के लिए परेशान होता है। उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसी पर खाद खत्म बताई जा रही है जबकि निजी एजेंसी पर खाद महंगी बिक रही है। डीएपी के लिए किसान लाइनों में लगने के लिए मजबूर हैं। इसके बाजूद जरूरत के मुताबिक डीएपी न मिल पाना चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि रबी सीजन में गेहूं, सरसों, चना और आलू की बुवाई के लिए किसानों को डीएपी चाहिए, लेकिन इसके लिए किसान धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
प्रियंका का राजनीति में आना सबके लिए अच्छा होगा
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा देश में कांग्रेस की मजबूती के लिए अथक मेहनत कर रहीं हैं। कांग्रेस समेत पूरा देश चाहता था कि वे राजनीति में आएं। प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा का चुनाव लड़ रहीं हैं। वे संसद में महिलाओं की आवाज उठाएंगी। उनका राजनीति में आकर चुनावी जंग लड़ना कांग्रेस, महिलाओं और संसद समेत सबके लिए अच्छा होगा।
जीवन सिंह की शहादत को किया नमन
कालांवाली तहसील क्षेत्र के गांव रोहण निवासी मां भारती के लाल जीवन सिंह की शहादत को नमन कर सांसद सैलजा ने कहा कि वे शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हैं और ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि परिजनों को यह कष्ट सहन करने का संबल प्रदान करें। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में वीरवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में गांव रोहण के निवासी जीवन सिंह वीरगति को प्राप्त हुए।