फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Daily and long distance trains were delayed by 3 to 14 hours.

Sirsa News: दैनिक से लेकर लंबी दूरी की ट्रेन 3 से लेकर 14 घंटे तक रही लेट

Sat, 04 May 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 04 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Daily and long distance trains were delayed by 3 to 14 hours.
सिरसा। शनिवार को सिरसा स्टेशन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की साप्ताहिक से लेकर दैनिक ट्रेनें कई घंटे देरी से चलीं। इनमें त्रिपुरा सुंदरी (14619) खबर लिखे जाने तक 14 से 15 घंटे की देरी से चल रही है। इसका सिरसा पहुंच का समय शनिवार शाम को 6.20 बजे का है। लेकिन 15 घंटे के करीब देरी से चलने के कारण अब इसके शनिवार की जगह रविवार सुबह 10 बजे के करीब पहुंचने के संभावना हैं। यह ट्रेन त्रिपुरा के अगरतला से चलकर पंजाब के फिरोजपुर कैंट तक जाती है।
विज्ञापन


इसी तरह मेरठ से श्रीगंगानगर (14030) जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े 3 घंटे देरी से रही। इसका सिरसा पहुंचने का समय शाम को 6 बजे का है। परंतु यह अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े 3 घंटे देरी से सिरसा 9.30 बजे करीब पहुंची। इसी तरह पुरानी दिल्ली से चलकर बठिंडा जाने वाली किसान एक्सप्रेस (14731) अपने निर्धारित समय शाम 7.30 बजे की जगह करीब तीन घंटे की देरी से रात साढ़े 10 बजे के करीब सिरसा पहुंची।
विज्ञापन


इसी तरह गोरखधाम सुपरफास्ट (12555) ट्रेन आधा घंटे की देरी से सिरसा पहुंची। रेवाड़ी-फाजिल्का (14729) ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 9.50 बजे की जगह करीब 40 मिनट की देरी से 11.30 बजे सिरसा पहुंची। जयपुर-भठिंडा (14734) अपने निर्धारित समय दोपहर 3.50 बजे की जगह करीब 25 मिनट की देरी से 4.15 पर सिरसा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा से होकर हिसार की तरफ जाने वाली श्रीगंगानगर-मेरठ (14029) ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 6.30 बजे की जगह 7.15 बजे करीब 45 मिनट की देरी से रवाना हुई। भठिंडा से चलकर गोरखपुर जाने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट (12556) अपने निर्धारित समय दोपहर 3.25 बजे से करीब 25 मिनट की देरी से रवाना हुई। सप्ताह में दो दिन चलने वाली अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस (19612) वीरवार रात को अपने निर्धारित समय रात 10.50 की जगह 12.07 करीब सवा घंटे की देरी से हिसार की तरफ रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed