फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dabwali Superintendent of Police Nikita Khattar said - 'There is no law like digital arrest, stay alert, warnings issued'

Sirsa News: डबवाली की पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर बोलीं-डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई कानून नहीं, सतर्क रहें, हिदायतें जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Dabwali Superintendent of Police Nikita Khattar said - 'There is no law like digital arrest, stay alert, warnings issued'
डबवाली। आमजन को साइबर ठगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से डबवाली पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण साइबर एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई भी कानूनी प्रक्रिया अस्तित्व में नहीं है और इस नाम पर आने वाली सभी कॉल या वीडियो कॉल पूरी तरह से साइबर ठगी का प्रयास हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधी स्वयं को पुलिस, सीबीआई, ईडी, कस्टम या अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर आमजन को फोन या वीडियो कॉल करते हैं। वे पीड़ितों को डराने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाते हैं, जैसे अवैध पार्सल, मनी लॉन्ड्रिंग या किसी गंभीर अपराध में नाम शामिल होने का दावा, और फिर डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर मानसिक दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील की कि इस प्रकार की किसी भी कॉल या संदेश पर विश्वास न करें, घबराएं नहीं और तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इन बातों का रखें ध्यान
- पुलिस कभी भी फोन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती

- किसी भी जांच एजेंसी द्वारा ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने को नहीं कहा जाता

- ओटीपी, बैंक विवरण या निजी जानकारी मांगना ठगी का स्पष्ट संकेत है

----------

डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के तरीके

- लगातार वीडियो कॉल पर बने रहने का दबाव

- घर से बाहर न निकलने और किसी से बात न करने की धमकी

- डर का माहौल बनाकर तुरंत पैसे ट्रांसफर कराने का प्रयास
------------
ये सावधानी बरतें
- ऐसे किसी कॉल से घबराएं नहीं, तुरंत कॉल काटें
- किसी भी अनजान व्यक्ति को निजी या बैंक संबंधी जानकारी न दें
- परिवार के सदस्यों या नजदीकी पुलिस, थाना/चौकी से तुरंत संपर्क करें
-------------
यहां करें शिकायत
- साइबर हेल्पलाइन : 1930

- www.cybercrime.gov.in
- नजदीकी पुलिस थाना/चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed