{"_id":"659edd785acfc0c40d00242a","slug":"dabwali-shook-with-the-bang-sirsa-news-c-21-hsr1034-297722-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धमाके के साथ दहल उठा डबवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धमाके के साथ दहल उठा डबवाली
Wed, 10 Jan 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद छानबीन करते हुए पुलिस कर्मी व लोग
सिरसा। नरसिंह कॉलोनी में स्थित पटाखा फैक्टरी में आग लगने के साथ हुए धमाके से डबवाली शहर दहल उठा। धमाका सुनकर लोग अपने अपने घरों से बाहर आकर रेलवे ट्रैक पर सहमे हुए खड़े हो गए। आसपास क्षेत्र में केवल धुएं का गुबार ही दिखाई पड़ रहा था। प्रदेश सरकार के नियमों को दरकिनार कर रिहायशी इलाके में मौत का सामान बनाया जा रहा था।
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे नरसिंह कॉलोनी में जिस घर में धमाका हुआ, उसके साथ लगते मकानों की दीवारें भरभरा कर गिरने लगी। लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। दोनों घरों के लोग शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। लोगों ने बिना देरी किए पुलिस और फायरबिग्रेड को फोन किया। 10 से 15 मिनट में फायरबिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे में फायर ब्रिगेड की टीम ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहीं, मौके पर एडीएम अभय सिंह , नायब तहसीलदार ओमबीर, डीएसपी राजेंद्र सिंह, एसएचओ सिटी शेलेंद्र कुमार पहुंचे। इस हादसे में तीन घरों को नुकसान पहुंचा और एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
100 गज के मकान में बनाया जा रहा था मौत का सामान
नरसिंह कॉलोनी में 100 गज के मकान में कई वर्षों से पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। तीन लोग फैक्टरी में काम कर रहे थे। इस दौरान एक किशोर से पटाखे बनाने का कार्य करवाया जा रहा था। फैक्टरी में सुतली बम बनाए जा रहे थे। वह भी मकान के एक कमरे में बना रहे थे। बाहर से कोई नहीं बता सकता था कि मकान के अंदर पटाखे बनाए जाते थे। पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण रिहायशी में खुले आम मौत का सामान बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
दो मकानों को पहुंचा नुकसान
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार फैक्टरी में हुए धमाके के कारण दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। कमरे के साथ सटे पीछे के मकान को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है, जबकि साथ लगते दूसरे मकान की दीवारें गिर गई और शेड आदि टूट गया है। गनीमत है कि आसपड़ोस के मकानों के नीचे कोई दबा नहीं। धमाके के कारण पटाखा फैक्टरी की छत उड़ गई थी।मलबे के नीचे तीनों दब गए थे।
50 से 60 प्रतिशत झुलसे दो लोग
सिविल अस्पताल के एसएसओ सुखवंत सिंह ने बताया कि 50 से 60 प्रतिशत दोनों झुलसे हुए हैं। ऐसे में नाजुक हालत देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया गया है, जबकि, एक किशोर की मौत हो गई।
यह है नियम
सरकार के नियमानुसार कोई भी पटाखा फैक्टरी रिहायशी इलाके में नहीं चल सकती है। भले ही वह लाइसेंसशुदा हो। उसे रिहायशी इलाकों से बाहर स्थापित किया जाता है। रिहायशी इलाके में यदि कोई फैक्टरी चलाता है तो उसे सील करने क कार्रवाई विभाग करता है। फैक्टरी का लाइसेंस रद्द किया जाता है।
फैक्टरी रिहायशी इलाके में चल रही थी। अभी तक फैक्टरी मालिक फरार है। हादसे में एक किशोर की मौत हो चुकी है। मालिक के खिलाफ धारा 304ए के तहत यानी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, फैक्टरी को लेकर वीरवार को जांच की जाएगी और अगली कार्रवाई की जाएगी।
अभय सिंह, एसडीएम, डबवाली