फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dabwali-haridwar, chautala-chandigarh, bus sewa start,

डबवाली-हरिद्वार, चौटाला-चंडीगढ़ बस सेवा दोबारा शुरू करे सरकार

Thu, 02 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा Updated Thu, 02 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र की विधायक नैना सिंह चौटाला ने विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा सरकार पर डबवाली हलके से भेदभाव करने की बात कहते हुए बंद की गई डबवाली-हरिद्वार और चौटाला-चंडीगढ़ बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग जोरदार ढंग से उठाई। नैना चौटाला ने परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार पर मामले को लटकाने के प्रयास का आरोप लगाया, लेकिन विधायक के जवाब के बाद संसदीय मामलों के कार्य मंत्री रामबिलास शर्मा ने परिवहन मंत्री की ओर से चौटाला और पूरे सदन को आश्वस्त करते हुए हरिद्वार बस दोबारा से शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन


 करीब दो सप्ताह पहले ही डबवाली से हरिद्वार जाने वाली बस सेवा को बंद कर दिया गया था और बस के परमिट को फतेहाबाद ट्रांसफर करते हुए इसको भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के हलका टोहाना से शुरू कर दिया गया। इसको लेकर विधानसभा में जोरदार ढंग से अपना पक्ष रखते हुए विधायक नैना चौटाला ने कहा कि बस सेवा घाटे में चल रही है, यह बोलकर सरकार ने इस बस सेवा को डबवाली हलके से हटाकर अपने एक विधायक के हलके को ट्रांसफर करवा दिया। उन्होंने कहा कि इस बस से डबवाली हलके के गांवों के लोग धार्मिक कार्यों के लिए हरिद्वार जाते रहते हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी क्षेत्र के युवाओं का आना जाना रहता है। खासकर महिलाओं और लड़कियों को इसका फायदा अधिक था। यही नहीं इस बस सेवा से रोडवेज को भी फायदा हो रहा था, लेकिन सरकार ने रूट घाटे पर चलने की बात कहकर बस का परमिट ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन


नैना चौटाला ने यह रखा पक्ष
नैना चौटाला का आरोप है कि परिवहन मंत्री पंवार ने यह कहकर मामले को लटकाने का प्रयास किया कि डबवाली से कैथल बस शुरू की गई है, जिसे हरिद्वार जाना होगा, वह कैथल जाकर टोहाना से हरिद्वार जाने वाली बस में सवार हो सकता है। इस पर विधायक नैना ने पलटवार करते हुए कहा कि यह सही नहीं है, अगर सरकार किसी अन्य क्षेत्र को बस सेवा देना चाहती है तो मौजूदा समय में सरकार तो भाजपा की ही है। सरकार को चाहिए कि किसी क्षेत्र की बस हटाकर दूसरे क्षेत्र को देने की बजाय नई बस सेवाएं शुरू करें। इसके अलावा विधायक ने हलका के अनेक गांवों से जिला मुख्यालय सिरसा के लिए सीधी बस सेवा न होने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डबवाली से सिरसा वाया जोगेवाला, देसूजोधा, फुल्लों, चटठा, तिगड़ी, नौरंग, हस्सू, देसूमलकाना, कालांवाली, चकेरिया आदि गांवों को सीधे सिरसा के लिए कोई बस सेवा नहीं है, जिसको लेकर इन गांवों के लोग हलका के दौरे के दौरान विधायक नैना से मिले थे। इन गांवों की बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। इस पर विधायक नैना ने मांग की कि डबवाली से सिरसा वाया जोगेवाला, देसूजोधा, फुल्लो, चटठा, तिगड़ी, नौरंग, हस्सू, देसूमलकाना, कालांवाली, चकेरिया से ओढां होते हुए सिरसा जाने के लिए बस सेवा शुरू की जाए, ताकि इन गांवों के लोग जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ सकें। नैना चौटाला का कहना है कि इस पर परिवहन मंत्री ने डबवाली से कालांवाली, कालांवाली से ओढां जाने वाली प्राइवेट बसों को गिनाते हुए इतिश्री कर ली, जबकि इन गांवों से सीधे सिरसा जाने के लिए बस सेवा की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed