फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cyclothon will enter village Naharana today, will get a warm welcome

Sirsa News: आज गांव नहराणा में प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन, होगा जोरदार स्वागत

Wed, 13 Sep 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cyclothon will enter village Naharana today, will get a warm welcome
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जा रही साइक्लोथॉन यात्रा वीरवार सुबह 6.00 बजे गांव नहराणा से जिला सिरसा में प्रवेश करेगी। यह यात्रा नाथूसरी चोपटा से होते हुए रूपावास, जमाल चौक, पंजाब हेड बरूवाली द्वितीय, माधोसिंघाना, मल्लेकां, उमेदपुरा, मैनाखेड़ा, भूर्टवाला, पोहड़कां होते हुए महाराजा अग्रसेन धर्मशाला ऐलनाबाद में पहुंचेगी। जिसको लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और स्थानों का बार-बार निरीक्षण किया जा रहा है।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि साइक्लोथॉन जिला सिरसा के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरते हुए 275 किलोमीटर का सफर तय करेगी और नशा मुक्त हरियाणा का संदेश देगी। यात्रा के दौरान साइक्लोथॉन 11 पुलिस स्टेशनों को कवर करेगी। वीरवार शाम को ऐलनाबाद शहर की महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में नशा मुक्त हरियाणा थीम पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के भजन पार्टी कलाकारों द्वारा आमजन विशेषकर युवाओं को ‘नशे से नाश’ का संदेश देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया जाएगा। साइक्लोथॉन के दौरान जगह-जगह नशा मुक्ति थीम पर आधारित पोस्टर व बैनर के माध्यम से नशा मुक्त अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाकर साइक्लोथॉन यात्रा में भागीदार बनाया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे दिन 15 सितंबर को ऐलनाबाद से प्रताप नगर, संत नगर, दलीप नगर, ढुडियांवाली, सादेवाला, केहरवाला, रिसालियाखेड़ा, बिज्जुवाली, मुन्नांवाली, गंगा, अबूबशहर, शेरगढ़ होती हुई मंडी डबवाली की बिश्नोई धर्मशाला में यात्रा का रात्रि ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 सितंबर को साइक्लोथॉन यात्रा मंडी डबवाली से मांगेआना, बाबा हरी सिंह बस्ती, पिपली, जगमालवाली, कालांवाली, डोगरांवाली, कुरंगावाली, रोड़ी, मत्तड़, लहंगेवाला, रंगा, झंडा 2, मुसाहिबवाला, पनिहारी, फरवाईं कलां, नेजाडेला कलां टी-प्वाइंट होते हुए सिरसा शहर में रात्रि ठहराव करेगी।

17 सितंबर को साइक्लोथॉन को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा बाजेकां, फुलकां, कंवरपुरा, कसुंबी, जोधकांं, डिंग मंडी होते हुए फतेहाबाद जिले के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed