फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Crops got a new lease of life, happiness spread on the faces of farmers

Sirsa News: फसलों को मिली संजीवनी, किसानों के चेहरों पर छाईं खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Crops got a new lease of life, happiness spread on the faces of farmers
चोपटा क्षेत्र में बारिश के बाद लहलहाती नरमे की फसल। संवाद
चोपटा। पैंतालिसा क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद हुई बारिश से गर्मी उमस से राहत मिली। वहीं सावनी की फसल को भी फायदा हुआ है। किसान कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, क्षेत्र में 60,000 हेक्टेयर में सावनी की फसल की बिजाई हुई है। 26,000 हेक्टेयर में बीटी नरमा, 3,000 हेक्टेयर में देसी कपास, 800 हेक्टेयर में मूंगफली, 17,000 हेक्टेयर में ग्वार, 900 हेक्टेयर में बाजरा और करीब 2100 हेक्टेयर में धान फसल की बिजाई की गई है।
विज्ञापन


इस फसल को बारिश से संजीवनी मिल गई है। क्षेत्र के कागदाना, कुम्हारिया, गीगोरानी, नाथूसरी चोपटा, शाहपुरिया, गुडिया खेड़ा, रुपावास, खेड़ी, हंजीरा, लुदेसर सहित कई गांवों में रविवार सुबह से ही बादलवाही होने से उमस व गर्मी का प्रकोप कम हो गया। दोपहर बाद क्षेत्र में हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गई और गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन




किसान महेंद्र सिंह, जगदीश, महावीर, कृष्ण कुमार का कहना है कि सावनी की फसल में नरमा, मूंग, मूंगफली और धान फसल की बिजाई की गई है। यह फसल सिंचाई के अभाव में खराब हो रही थी। और लेकिन अब अचानक आए मौसम में बदलाव से और बारिश से इन फसलों को संजीवनी मिल गई है। इनका कहना है कि लगातार कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से पशुओं को भी भारी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन









------------





चोपटा खंड में अब क्षेत्र में अब तक 60,000 हेक्टेयर में सावनी की फसल की बिजाई हुई है। बीटी नरमा, देशी कपास, मूंगफली, ग्वार, बाजरा और धान फसल की बिजाई की गई है इस फसल को बारिश से फायदा होगा। - डॉ. शैलेंद्र सहारण, कृषि विकास अधिकारी, चोपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article