फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Crop procurement center will be built at Panniwala Mota at a cost of two crores, approval received

Sirsa News: पन्नीवाला मोटा में दो करोड़ की लागत से बनेगा फसल खरीद केंद्र, मिली मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Crop procurement center will be built at Panniwala Mota at a cost of two crores, approval received
सिरसा-संगरिया सड़क पर रखी गेहूं की बोरियां।
ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा में अब किसानों को सड़क पर गेहूं नहीं डालनी पड़ेगी। ग्राम पंचायत के प्रयासों से करीब 15 वर्ष पुरानी इस समस्या का समाधान हो गया है। मार्केटिंग बोर्ड ने पन्नीवाला मोटा में फसल खरीद केंद्र को स्वीकृति प्रदान कर दी है। पंचायत ने मार्केटिंग बोर्ड 32 कनाल (चार एकड़) पंचायती भूमि खरीद केंद्र बनाने के लिए 33 वर्ष तक पट्टे पर दे दी है।
विज्ञापन


खरीद केंद्र पर करीब दो करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। ग्राम सरपंच मंजूबाला बेनीवाल ने विभाग को कई बार प्रस्ताव भेजे थे तो वहीं सीएम के सिरसा आगमन के दौरान भी उन्होंने खरीद केंद्र की मांग रखी थी। पंचायत के प्रयासों के बाद विभाग ने तीन दिन पूर्व स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


गांव में खरीद केंद्र न होने के चलते हर बार रबी के सीजन के समय किसानों को अपनी गेहूं की फसल बेचने के लिए सिरसा-संगरिया सड़क पर डालनी पड़ती थी।

गेहूं के ढेरों की वजह से करीब डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क वन-वे होने के चलते न केवल वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता था, बल्कि दुर्घटनाएं भी हो रही थीं। पंचायत की ओर से जमीन को पट्टे पर देने की प्रक्रिया पूर्ण करवाने के बाद टेंडर प्रक्रिया उपरांत कार्य शुरू हो जाएगा। अगली बार किसान अपनी गेहूं नए खरीद केंद्र में ही डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






--------------
हमारे गांव की यह सबसे बड़ी समस्या थी। पंचायत ने गोशाला के पीछे स्थित चार एकड़ पंचायती जगह का प्रस्ताव दिया है। 33 वर्ष के लिए जमीन पट्टे पर देने की कार्रवाई शीघ्र ही पूर्ण कर दी जाएगी। खरीद केंद्र बनने के बाद गांव ही नहीं बल्कि आस पड़ोस के गांवों के किसानों को भी फायदा मिलेगा। सबसे बड़ी समस्या यातायात की थी। सड़क वन वे होने के चलते दुर्घटनाएं होतीं थी। अब खरीद केंद्र बनने से किसानों के साथ-साथ वाहन चालकों व व्यापारी वर्ग को भी बड़ी राहत मिलेगी।




- मंजूबाला बेनीवाल, सरपंच, पन्नीवाला मोटा



--------------

गांव पन्नीवाला मोटा में खरीद केंद्र के लिए मंजूरी मिल चुकी है। भूमि से संबंधित जरूरी दस्तावेज पूरे करने के बाद टेंडर प्रक्रिया होगी, जिसके बाद कार्य शुरू हो जाएगा। खरीद केंद्र पर करीब दो करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। उम्मीद है कि किसान अगली बार अपनी फसल नए खरीद केंद्र में ही डालेंगे।



- विनोद कड़वासरा, एसडीओ, मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article