{"_id":"69d932f362e7b6b6cd0b6ec3","slug":"crop-burned-hopes-turned-to-ashes-wheat-crop-destroyed-on-26-acres-in-mirpur-sirsa-news-c-128-1-svns1027-156380-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फसल जली...उम्मीदें राख, मीरपुर में 26 एकड़ में गेहूं की फसल तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फसल जली...उम्मीदें राख, मीरपुर में 26 एकड़ में गेहूं की फसल तबाह
Fri, 10 Apr 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
मीरपुर के खेत में जलती गेहूं की फसल। स्रोत : वीडियाेग्रैब
सिरसा। क्षेत्र के मीरपुर गांव में शुक्रवार दोपहर आग से करीब 26 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने खेत के पास से गुजर रही ट्रेन में बैठे यात्री द्वारा जलती बीड़ा फेंकने से आगजनी का आरोप लगाया है।
75 हजार रुपये प्रति एकड़ ठेके पर ली थी जमीन : गांव मीरपुर में 26 एकड़ गेहूं की फसल आग लगने से पूरी तरह नष्ट हो गई। प्रभावित किसान वीरेंद्र कुमार, ललित मोहन और अमित चंद का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन से किसी व्यक्ति द्वारा बीड़ी या जलती वस्तु फेंकने के कारण आग लगी। तेज हवा के चलते आग तेजी से खेतों में फैल गई और देखते ही देखते पकी फसल को चपेट में ले लिया।
सूचना के बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और किसानों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 26 एकड़ फसल जलकर राख हो चुकी थी। महिलाओं ने बताया कि यह जमीन उन्होंने 75 हजार रुपये प्रति एकड़ ठेके पर ली थी। चार एकड़ फसल ही बच पाई है। उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।