{"_id":"60dcad188ebc3e91fa43677d","slug":"criminal-sucide-father-illigation-on-police-police-case-file-sirsa-news-rtk615438412","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने लगाए पुलिस पर मजनू को गोली मारने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने लगाए पुलिस पर मजनू को गोली मारने के आरोप
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल पहुंचे मृत मजनू के परिजन। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट नंबर 311 सी में मंगलवार रात को मजनू उर्फ विनोद की गोली लगने से मौत होने के मामले में मृतक के पिता सेमाराम ने पुलिस द्वारा गोली मारकर उसके बेटे की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है उसके बेटे की मौत पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से हुई है। उसका बेटा खुद को गोली नहीं मार सकता। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की मांग उठाई है। वहीं डीएसपी आर्यन चौधरी ने कहा कि अभी उनके सामने इस तरह की कोई भी बात नहीं आई है।
मजनू के पिता सेमाराम ने कहा कि मंगलवार रात को उसके बेटे की मौत होने की सूचना उन्हें पुलिस द्वारा नहीं दी गई। बुधवार को सोशल मीडिया पर चल रही खबरों से उन्हें मजनू की मौत होने की सूचना मिली। जिसके बाद बुधवार को वह सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचे हैं। परिजनों ने बताया कि मजनू पहले कबाड़ का काम किया करता था और कुछ समय पहले रतिया के ही बग्लोल नाम युवक ने उसकी बहन से लव मैरिज करवा ली थी। चार मई 2021 को उसके जीजा बग्लोल की किसी ने मजनू के घर में हत्या कर दी थी और मजनू पर हत्या के आरोप लगा दिए थे। जबकि हत्या मामले में उसका कोई भी लेना देना नहीं था। जिसके पश्चात दो माह से मजनू घर से फरार था और उसकी कोई जानकारी नहीं थी। उसके पिता ने बताया कि हत्या मामले में पुलिस द्वारा चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया था और गिरफ्तार किए हुए आरोपियों ने वारदात को कबूला था। लेकिन पुलिस मजनू की तलाश में लगी हुई थी। डर के कारण वह घर पर नहीं गया।
डेढ़ साल जेल भी काट चुका था मजनू
रतिया में तीन साल पहले चौकीदार की मौत होने के मामले में मजनू डेढ़ साल जेल भी काट चुका था और जमानत पर बाहर आया था। जिसके पश्चात उसके घर पर उसके जीजा की किसी ने हत्या कर दी। उसके पिता ने बताया कि हत्या के मामले में मजनू का कोई लेना देना नहीं था। वह आत्मसमर्पण करना चाहता था। लेकिन मंगलवार रात को पुलिस ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। वहीं उन्होंने कहा कि मजनू के साथ के युवकों ने भी आत्मसमर्पण कर दिया था और वह भी तैयार था। लेकिन पुलिस ने पहले ही उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
यह था मामला
सेक्टर 19 स्थित हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट में फतेहाबाद के रतिया में हुई हत्या मामले के आरोपी के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सीआईए टीम ने कार्रवाई की थी। जिसके पश्चात दो आरोपियों ने खुद को सरेंडर कर दिया और मजनू ने खुद को फ्लैट के ही बाथरूम में बंद कर देसी कटे से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही आरोपी की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस, हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया।
ट्यूबवेल स्टोर से कॉपर वायर चोरी की वारदात को कुबूला
सेक्टर 19 के हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट में आत्मसमर्पण करने वाले आरोपियों ने 20 व 24 जून को शहर के बांसल पेट्रोल पंप के नजदीक ट्यूबवेल स्टोर से कॉपर वायर व नकदी चोरी करने की वारदात को कुबूला है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशोक कुमार कंगनपुर, विक्रम लुधियाना पंजाब व एक अन्य नाबालिग के रूप में हुई है। घटना के चौथे आरोपी विनोद उर्फ मजनू ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा कुछ समान व वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। शहर सिरसा व फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में हुई आपराधिक वारदात के संबंध में आरोपियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।
लुधियाना में बेचते थे चुराया तांबा
आरोपी सिरसा में चुराया तांबा लुधियाना में बेचते थे। गिरोह के सरगना अशोक निवासी कंगनपुर का पुलिस ने चार दिन का रिमांड हासिल किया है। जबकि नाबालिग को हिसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। जबकि विक्रम का दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुरुदेव सिंह की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
वर्जन-
पुलिस को देखकर गोली मारने वाले मजनू उर्फ विनोद पर रतिया में हत्या करने का मामला दर्ज है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। पुलिस को देखकर युवक ने खुद को गोली मारी थी। आरोपियों की निशानदेही पर सिरसा में चोरी हुआ सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। रतिया, फतेहाबाद और आसपास के थानों से भी रिकार्ड मांगा गया है।
- आर्यन चौधरी, डीएसपी, सिरसा