फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth beaten to death in Sirsa of Haryana, case registered against ten

Sirsa: मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख बेटे ने खोया आपा, युवक की पीट-पीट कर हत्या

Thu, 04 Aug 2022 01:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 01:52 AM IST
सार

महिला के बेटे ने तैश में आकर साथियों संग सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला और उसके बेटे सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth beaten to death in Sirsa of Haryana, case registered against ten
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सिरसा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात महिला को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख बेटे का खून खौल उठा। उसने तैश में आकर अपने साथियों के साथ मिलकर मां के प्रेमी युवक संदीप (20) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महिला और उसके बेटों सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


राजस्थान के हनुमागढ़ के गांव बीबीपुर निवासी संदीप मंगलवार रात करीब सात बजे हिसार से बाइक से क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण के घर आया था। महिला के पति की मौत के बाद उसकी पत्नी अपनी एक बेटी व दो बेटों के साथ यहां रहती है। भोजन करने के बाद घर के सभी सदस्य सो गए थे।
विज्ञापन


उसका बेटा देर रात उठा तो उसने संदीप व अपनी मां को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस बात से तैश में आकर उसके बेटे ने फोन कर अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने संदीप को कमरे में बंद कर उसकी बेल्ट व लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इस पिटाई से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद महिला के बेटे ने मोबाइल से उसके भाई पवन को सूचना दी कि वह संदीप को आकर ले जाए, अन्यथा वे उसे जान से मार देंगे। इस घटना का पता मोहल्ले के लोगों को अलसुबह लगा। मृतक संदीप का शव अर्धनग्न अवस्था में आंगन में पड़ा था। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी यादराम व सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची। सूचना के बाद मृतक संदीप के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई पवन कुमार के बयान पर महिला व उसके बेटे सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

राजमिस्त्री था संदीप
संदीप पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ गांव बीबीपुर (राजस्थान) से हिसार के आर्यनगर में रह रहा था। उसके  परिवार के अन्य सदस्य बीबीपुर में ही रहते हैं। संदीप राजमिस्त्री था। सूत्रों के मुताबिक संदीप का एक महिला के साथ मेलजोल था, जिसके चलते वह अक्सर यहां आता-जाता रहता था। 


पुलिस ने मृतक के भाई पवन के बयान के आधार पर महिला व उसके बेटे सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - अजीत कुमार (जांच अधिकारी)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed