फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Women slapped the teacher in the panchayat in accuse of molesting the girl student

Sirsa: छात्रा ने शिक्षक पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप, भरी पंचायत में महिलाओं ने शिक्षक को जड़े थप्पड़

Tue, 23 Aug 2022 02:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Aug 2022 02:42 AM IST
सार

छात्रा ने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। परिजन प्रिंसिपल के कार्रवाई नहीं करने पर नाराज थे। गांव में हुई पंचायत ने शिक्षक को गांव छोड़ने का फरमान सुनाया है। पुलिस से शिकायत नहीं की गई। पंचायत ने शिक्षक को स्कूल से तबादला करवाने और गांव छोड़ने का फैसला सुनाया है। 

विज्ञापन
Women slapped the teacher in the panchayat in accuse of molesting the girl student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की शिकायत स्कूल प्रिंसिपल से करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से खफा पीड़ित परिवार ने मामला गांव की पंचायत के समक्ष रखा। भरी पंचायत में शिक्षक को पीड़ित परिवार की महिलाओं ने थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद में पंचायत ने अपने स्तर पर ही शिक्षक का स्कूल से तबादला कराने और गांव छोड़ने का फरमान सुनाया। हालांकि इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।

विज्ञापन


करीब 10 दिन पहले डबवाली क्षेत्र के ही एक सरकारी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा ने शिक्षक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत स्कूल प्रिंसिपल से की। प्रिंसिपल की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद पीड़ित परिवार ने सोमवार को पंचायत में मामला रखा।
विज्ञापन


यहां पर शिक्षक को पंचायत में शामिल होने के लिए बुलाया गया। इसके बाद भरी पंचायत में शिक्षक को पीड़ित परिवार की महिलाओं ने थप्पड़ जड़े। बाद में शिक्षक को वहां से भेज दिया। वहीं, पंचायत ने शिक्षक को स्कूल से तबादला करवाने और गांव छोड़ने का फैसला सुनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा से छेड़छाड़ किए जाने के मामले में उनके परिजनों की ओर से शिकायत दी गई थी। शिक्षक को पंचायत में बुलाया गया। पंचायत ने स्कूल से आरोपी शिक्षक को गांव में नहीं रहने का फैसला सुनाया है। -संजय, पूर्व सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed