{"_id":"65eeb2d87b7068abb4d6065950089cee","slug":"wife-cast-pornographic-photos-on-facebook-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की फेसबुक पर डाली अश्लील फोटो, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की फेसबुक पर डाली अश्लील फोटो, केस दर्ज
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की फेसबुक आईडी पर अश्लील चित्र व मैसेज भेजना पति को भारी पड़ा। पति की इस अश्लील हरकत के खिलाफ पत्नी में पुलिस शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सिरसा निवासी विवाहिता ने पुलिस को दर्ज करवाई अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी अप्रैल 2015 को कमल से हुई। पिछले कई दिनों से उसका पति कमल उसकी फेसबुक आईडी पर अश्लील चित्र व संदेश भेज रहा है।
विज्ञापन
यह सब उसे काफी नागवार लगा। विवाहिता का कहना है कि कोई व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ इस प्रकार की हरकत नहीं करता। उसने कई दफा पति को ऐसा नहीं करने के लिए समझाया भी लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके पश्चात उसे पुलिस को शिकायत देनी पड़ी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कमल के खिलाफ आईटी एक्ट सहित धारा 294/506 के तहत अभियोग दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाएगा।