फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two youths died due to intoxication in Sirsa of Haryana

Sirsa: नहीं थम रहा नशे से मौत का सिलसिला, नशे ने फिर लील ली दो जिंदगियां, ओवरडोज से मौत

Wed, 17 Aug 2022 02:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, डबवाली, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, डबवाली, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 02:41 AM IST
सार

एक मामला सिरसा के रानियां क्षेत्र का है, इसमें नशे की ओवरडोज से युवक की मौत बताई जा रही है। परिजनों ने शव के साथ जाम लगाया और बोले कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरे मामले में एक ही सिरिंज से तीन दोस्तों ने चिट्टे का इंजेक्शन लगाया जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two youths died due to intoxication in Sirsa of Haryana
v - फोटो : Istock

विस्तार

नशे की ओवरडोज से हरियाणा के सिरसा के थाना रानियां के गांव कुत्ताबढ़ के 18 वर्षीय युवक की मंगलवार को मौत हो गई। इसके उपरांत कुत्ताबढ़ के ग्रामीणों ने चौधरी देवीलाल ओटू वियर हेड पर पहुंचकर शव सहित सड़क पर जाम लगाया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकाली। ऐसे में रानियां थाना प्रभारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय युवक चरणजीत उर्फ चन्नी पुत्र बूटा सिंह परिजनों के साथ दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। करीब एक वर्ष से चन्नी गलत संगत में पड़कर मेडिकल नशे का सेवन करने लगा। इसकी घर वालों को कोई भनक नहीं लगी। मंगलवार सुबह चन्नी अपने घर के शौचालय में नशे का टीका लगा रहा था।

विज्ञापन

 

इसी दौरान उसकी हालत गंभीर हो गई। काफी समय तक वह शौचालय से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसे संभाला। ओवरडोज के कारण युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना परिवारजनों सहित गांव के लोगों को मिली तो काफी लोग इकट्ठे हो गए तथा गांव की महिलाओं सहित चौधरी देवीलाल ओटू वियर हेड पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान थाना प्रभारी ने लोगों को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण मान गए। इसके बाद पुलिस ने शव को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। बता दें कि युवक के दो भाई और एक बहन है। युवक दवा की गोलियों का घोल बनाकर इंजेक्शन से उसका सेवन करता था।  

 
ग्रामीण बोले: नशे की सप्लाई करने वालों पर होनी चाहिए सख्त कार्रवाई 
गांव कुत्ताबढ़ में नशे के बढ़ते प्रकोप को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि दिन प्रतिदिन नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। पुलिस को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीण बूटा सिंह, रमेश कुमार, सुरजीत सिंह, रूढ़ सिंह, महेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, गुरबचन सिंह, काला सिंह, मलकीत सिंह, सुखदेव सिंह, दलीप सिंह, मुख्तयार सिंह, अमरजीत कौर, महेंद्र कौर, कृष्ण देवी, दलीप कौर ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रह सके।

युवक की मौत मामले की शिकायत आई है। इसके बाद अब कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।  - विक्रम सिंह, थाना प्रभारी रानियां 

एक ही सिरिंज से तीन दोस्तों ने लगाया चिट्टे का इंजेक्शन, युवक की मौत
डबवाली (सिरसा)। गांव डबवाली में मंगलवार को युवक की चिट्टे का इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय हैप्पी अपने दोस्तों के साथ मंगलवार को खेत गया था। वहां जाकर तीनों ने ही एक ही सिरिंज से चिट्टे का इंजेक्शन लगाया। खेत में ही हैप्पी की तबीयत बिगड़ने लगी।

 

अचानक बिगड़ती हालत को देखते हुए उसके दोस्त उसे घर पर छोड़ गए। इसके बाद उसकी मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

मामले की सूचना आई है, जांच कर रहे है : एसपी
नशे से मौत की सूचना आई है। दोनों ही मामलों में जांच कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेंगे। -डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed